Sonbhadra: जनपद के दुद्धी नगर पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत रामनगर इलाके में शनिवार को एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोरों ने शिखा अलंकार ज्वेलर्स का शटर तोड़कर करीब तीन लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण चुरा लिए।
बताया जा रहा है कि कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकले, तो उन्होंने ज्वेलरी शॉप (Sonbhadra) का शटर खुला देखा। संदिग्ध स्थिति देख उन्होंने तत्काल दुकान मालिक को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दुकानदार ने देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था और दुकान के अंदर अलमारी व काउंटर में रखा सामान बिखरा पड़ा था। गहने गायब देखकर उन्होंने तुरंत डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम के साथ दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
Sonbhadra:साक्ष्य संकलन में जुटी फॉरेंसिक टीम
पुलिस ने गहन निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। बाद में पुलिस (Sonbhadra) क्षेत्राधिकारी राजेश राय भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी हुई है। नगरवासियों का आरोप है कि दुद्धी कस्बे में थाना रजखड़ गांव में स्थानांतरित होने के बाद से चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है।
लोगों का दावा है कि कस्बे में अब तक एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन किसी भी मामले में चोरों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसी क्रम में, दुद्धी के व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी निखिल यादव को ज्ञापन सौंपा।

