वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल शनिवार को वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने रोहनिया स्थित भाजपा कार्यालय में युवा विस्तारक कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में वाराणसी लोकसभा के प्रत्येक विधानसभा से 50 से अधिक युवा विस्तारकों ने भाग लिया। इस तरह पांचों विधानसभाओं से लगभग 300 युवा विस्तारक कार्यशाला में शामिल हुए।
सुनील बंसल ने कहा कि इन दिनों दो नारे हर जगह सुनने को मिलते हैं। एक अबकि बार चार सौ पार और दूसरा फिर से एक बार मोदी सरकार। पूरा जनमानस मन बना चुका है कि इस बार मोदी को चार सौ सीटें जीताकर भेजना है। इसको लेकर किसी के मन में कोई संदेह नहीं है।
बंसल ने आगे कहा कि अब मतदान से पहले 50 दिन शेष बचा है जिसमें कार्यकर्ता युवाओं के बीच सक्रिय रहें। कहा कि 50 दिन तक ईमानदारी से प्रत्येक दिन पांच घंटे भी काम करें तो जो लक्ष्य तय हुआ है, उससे ज्यादा का परिणाम देखने को मिलेगा। कहा कि आधा दिन अपना कार्य करिए, आधा दिन पार्टी के लिए कार्य करिए। कहा कि वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में लगभग पांच लाख युवा मतदाता 18 से 30 वर्ष की आयु के है।
युवा विस्तारकों को बताए पांच महत्वपूर्ण कार्य
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने युवा विस्तारकों से कहा कि लोकसभा चुनाव तैयारी के तहत पांच महत्वपूर्ण कार्य करने है। जिसमें पहला कार्य अगले 10 दिनों के अंदर वाराणसी लोकसभा क्षेत्र की सभी 340 शक्ति केंद्रों पर “नमो युवा चौपाल का आयोजन करना है। जिसमें फर्स्ट टाइम वोटर शामिल होंगे। कहा कि प्रत्येक नमो युवा चौपाल में 100 से अधिक संख्या होनी चाहिए।
कहा कि दूसरा महत्वपूर्ण कार्य वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में 1909 बूथ हैं। प्रत्येक बूथ पर 10 युवाओं की सूची बनानी है। इस सूची में शामिल सभी दस सदस्य फर्स्ट टाइम वोटर होने चाहिए। कहा कि सूची में नाम के साथ साथ मोबाइल नम्बर भी होना चाहिए। कहा कि लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 21 मंडलों में मंडल के अनुसार ‘नव मतदाता सम्मेलन कराना है।

कहा कि तीसरा महत्वपूर्ण कार्य वाराणसी लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं में युवाओं के पांच बड़े कार्यक्रम कराने है जिसमें पदयात्रा, बाइक रैली, सम्मेलन, सेमिनार , सभा आदि प्रमुख हैं। जिसमें काशी के प्रत्येक युवा की भागेदारी सुनिश्चित हो। कहा कि ये सभी युवा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नामांकन रैली में आएंगे और मोदी जी का अभिनन्दन करेंगे। कहा कि उपरोक्त कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 50 हजार युवा भारतीय जनता पार्टी से जुड़ चुका होगा।
कहा कि चौथा महत्वपूर्ण कार्य इन युवाओं की सौ टीमें बनाकर पुरे लोकसभा क्षेत्र में जन सम्पर्क करना है। कहा कि ये टीमें शहर के प्रमुख स्थानों पर हैंड बिल, स्टीकर, प्लेकार्ड के माध्यम से पीएम मोदी का प्रचार प्रसार करेंगी।
कहा कि पांचवा महत्वपूर्ण कार्य वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में रहने वाले प्रतिभावान युवाओं से विशेष सम्पर्क करना है उनकी सूची बनानी है और उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जोड़ना है।
भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि इस चुनाव का लक्ष्य सिर्फ जीत नहीं है बल्कि पिछले चुनाव से ज्यादा वोटों से पीएम मोदी को विजयी बनाना लक्ष्य है। यह चुनाव भविष्य के भारत को बनाने का चुनाव है। दुनिया के लोग अब भारत में इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। जिनके पास घर नहीं थे उनको पक्के मकान देने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। जब देश के अंदर निवेश होता है।
Highlights
बदला भारत, बदली काशी
उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रीज लगती है तो युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलते हैं। भारत बदला है। काशी को बदलते आप सभी ने देखा है। काशी विश्वनाथ धाम बना है। लाखों लोग रोज आते हैं। जिससे लोगों का रोजगार बढ़ा है। आने वाले पांच साल काशी के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। विकसित भारत का संकल्प लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे बढ़ रहे हैं। आज भारत की बात अमेरिका, रूस, इंग्लैंड जैसे देश मानते हैं। भारत को हम फिर से विश्व गुरु बनाएंगे। यह सपना सिर्फ मोदी का नहीं बल्कि यह युवा पीढ़ी का होना चाहिए। मित्र को विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ पीएम मोदी आगे बढ़ रहे हैं, उसे पुरा करना आप सभी युवाओं की जिम्मेदारी है। दुनिया की नजर आप पर है।आप सभी मोदी के दूत हैं।