रोटरी क्लब बनारस (Rotary Club Banaras) की ओर से राजकीय आयुर्वैदिक महाविद्यालय, चौकाघाट में सोमवार को स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 3 से 16 वर्ष तक के लगभग 400 से 450 बच्चों को स्वर्ण प्राशन की खुराक दी गई। यह दो दिवसीय आयोजन आज से प्रारंभ हुआ है और मंगलवार तक चलेगा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ.) नीलम गुप्ता, प्राचार्य राजकीय आयुर्वैदिक महाविद्यालय रहीं। कार्यक्रम (Rotary Club Banaras) का समन्वयन (कोऑर्डिनेशन) रोटेरियन जय कथूरिया ने किया, जबकि कन्वीनर की भूमिका रोटेरियन मनीष पांडेय ने निभाई। आयोजन की अध्यक्षता रोटरी क्लब बनारस के अध्यक्ष विजय जायसवाल ने की और संचालन क्लब के सचिव राकेश कोछड़ ने किया।

कार्यक्रम के दौरान राजकीय आयुर्वैदिक महाविद्यालय के डॉ. अश्वनी ने बच्चों और अभिभावकों को स्वर्ण प्राशन की निर्माण प्रक्रिया और इसके औषधीय लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह दवा बच्चों की स्मरण शक्ति, रोग प्रतिरोधक क्षमता और संपूर्ण मानसिक-विकास में अत्यंत उपयोगी है।
डॉ. अश्वनी ने स्वर्ण प्राशन की पारंपरिक विधि और इसके नियमित सेवन से मिलने वाले दीर्घकालिक फायदों पर भी प्रकाश डाला। उपस्थित अभिभावकों और रोटरी क्लब सदस्यों (Rotary Club Banaras) ने इसे ध्यानपूर्वक सुना और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए इस पहल को सराहा।

Rotary Club Banaras करेगा व्यापक जनजागरूकता अभियान
कार्यक्रम में मौजूद रोटरी क्लब बनारस (Rotary Club Banaras) के सदस्यों ने इस आयुर्वेदिक प्रक्रिया की महत्ता को समझते हुए इसे समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का संकल्प लिया। क्लब की ओर से निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों में जाकर स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम का विस्तृत प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिकाधिक बच्चों को इसका लाभ मिल सके।

प्राचार्य ने रोटरी क्लब को दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. नीलम गुप्ता ने रोटरी क्लब बनारस के इस जनहित कार्य की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य को सुदृढ़ बनाने में क्लब का योगदान सराहनीय है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राजकीय आयुर्वैदिक महाविद्यालय ऐसे सामाजिक अभियानों में सदैव सहयोग करता रहेगा।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष विजय जायसवाल ने कहा कि क्लब सदैव स्वास्थ्य, शिक्षा और समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करता है।
आज के कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ठ सदस्य रो. सुनील पारिख, रो. मुकेश पाठक, रो. आशीष केशरी, रो. मुदित कुमार अग्रवाल, रो. राजीव कक्कड़ सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में रोटेरियन आशीष केशरी ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

