Republic Day Rehearsal : गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी हो गई है। बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश की उपस्थिति में फुल रिहर्सल हुई। पुलिस कमिश्नर ने परेड की सलामी ली। सबसे आगे सशस्त्रत्त् पुलिस बल चल रही थी। उसके पीछे ट्रैफिक पुलिस सहित अन्य टुकड़ियां शामिल थीं। कमांडर की हुंकार और परेड का नाजारा देख ऐसा लग रहा था कि गणतंत्र दिवस है। इस दौरान कमिश्नर ने जवानों को संविधान की शपथ दिलाई।
Republic Day Rehearsal : परेड में शामिल होंगी 10 टोलियां
इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों संग परेड की रूपरेखा पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड में [Republic Day Rehearsal] इस बार सशस्त्रत्त् पुलिस बल, पीएसी, होमगार्ड, महिला होमगार्ड, घुड़सवार दस्ता, मोटरसाइकिल दस्ता, वायरलेस दस्ता सहित 10 टोलियां शामिल होंगी।

