क्या आपको भी महसूस होती है खाते समय सीने में जलन? कई लोग खाते समय सीने में जलन की शिकायत करते हैं। खाने-पीने की खराब आदतों और स्थूल जीवनशैली के कारण पेट में गैस की समस्या बनती है। इससे सीने में जलन होने लगती है। ये समस्या ज्यादातर लोगों में तला-भुना खाने या मीर्च-मसाले वाले भोजन से होती हैं। एसिड रिफ्लेक्स की समस्या के कारण भी खाने के दौरान सीने में जलन हो सकती है। एसिड रिफ्लेक्स होने पर खाना ऊपर की ओर फूड पाइप में आने लगता है जिससे सीने में जलन जैसा महसूस होता है। खाने के दौरान सीने में होने वाली जलन को दूर करने के लिए कुछ बेहद सरल आयुर्वेदिक उपायों की मदद ली जा सकती है। तो आईये जानते हैं कुछ उपायों के बारे में।
- शहद का सेवन करें
खाते समय सीने में जलन महसूस हो रही है, तो शहद का सेवन किया जा सकता हैं। ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीने से सीने की जलन और पेट से जुड़ी समस्यांओं से निजात मिलती है। सीने में जलन महसूस हो रही है, तो इस दौरान प्याज़ और लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए। - छाछ का सेवन करें
आयुर्वेद में छाछ को पेट के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। छाछ का सेवन करने से सीने में होने वाली जलन मिनटों में गायब हो जाती है। - केला और पपीता खाएं
पेट में एसिड या गैस की समस्या रहती है, तो रोजाना पपीता डाइट में शामिल करें। खाने के तुरंत बाद अगर सीने में जलन महसूस होती है, तो पपीता और केले जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। केला खाने से हार्ट बर्न की समस्यास से छुटकारा मिलता है। वहीं पपीता का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। - मेथी और मुलेठी का सेवन करें
मेथी एक हर्बल दवा की तरह काम करती है जिससे पेट में होने वाली समस्याएं जल्दी दूर हो जाती हैं। मेथी में एंटीएसिड गुण होते हैं। पेट में एसिड रिफ्लेक्स की समस्या है या खाते समय जलन महसूस हो रही है, तो मेथी के दानों को गुनगुने पानी के साथ लें। इसी के साथ मुलेठी का सेवन करने से भी पाचन तंत्र ठीक होता है और जलन की समस्यास में राहत मिलती है। मुलेठी पाउडर को पानी के साथ खा सकते हैं। - अजवाइन और सौंफ खाएं
खाते समय सीने में या पेट में जलन महसूस हो रही है, तो सौंफ और अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा सीने में जलन को दूर करने के लिए सौंफ और मिश्री का सेवन कर सकते हैं। सौंफ और मिश्री के पाउडर को शरबत के रूप में भी पी सकते हैं।
Anupama Dubey

