Varanasi: लंका थाना अंतर्गत साकेत नगर में शनिवार को तीन मंजिला मकान भर भरा कर धराशाई हो गया। कॉलोनी के बीचोबीच स्थित मकान भरभराकर धराशाई हो गया। तेज आवाज़ के बीच कॉलोनी में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जर्जर मकान के कारण बगल का तीन मंजिला मकान गिर पड़ा।

बताया जा रहा है कि इस मकान (Varanasi) में तीन लोगों के परिवार रहते थे। धराशाई हुए मकान में काम चल रहा था। अचानक शटरिंग का पिलर टूटा और मलबा गिर पड़ा। हालांकि जब घटना हुई, तब कोई अंडर नहीं था। सभी मजदूर खाना खाने गये थे।

Varanasi: सूचना पर पहुंचे पुलिस एक आला अधिकारी
स्थानीय लोगों की सूचना पर एडीसीपी, एसीपी भेलूपुर मौके पर पहुंच गए हैं। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की भी टीम मौके पर पहुंची मकान गिरने से लाखों रुपए के सामान का नुकसान बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर गलत तरीके से बोरिंग और सीवर का पानी गिरने से यह मकान दलदल हो गया था और जिसके कारण भर भर कर गिर गया। वहीं इस घटना में किसी भी प्रकार की जान की हानि नहीं हुई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर क्षेत्रीय पार्षद सहित सैकड़ो की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गया।

स्थानीय लोगों की मानें तो हादसा काफी भयानक था। मकान गिरने से आवाज़ इतनी तेज थी कि लोग अपने घरों से बाहर निकल कर देखने लगे।

