Varanasi: धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी ऐसे तो अपने मान्यताओं और परम्पराओं को लेकर पुरे देश में चर्चा का विषय बना रहता है। इसी कड़ी में आज काशी में भगवान इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए एक अनोखी शादी रचाई गई। जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, पूरे देश में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। वहीं धार्मिक नगरी काशी (Varanasi) में भी गर्मी अपना तांडव दिखा रहा है। भगवान भास्कर आग जैसे बरस रहे हैं, इसके चलते तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। लोगों को गर्मी के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


Varanasi: इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए हुई मेंढक-मेढ़की की अनोखी शादी
ऐसे में बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए काशी में एक अनोखी शादी का आयोजन किया गया। जिसमें किसी महिला और पुरुष की नहीं बल्कि एक मेंढक और मेंढकी की विधि-विधान से शादी कराई गई। पौराणिक मान्यता के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि अगर बारिश करानी हो तो मेंढक-मेंढ़की की शादी करने पर इंद्र देवता प्रसन्न होते हैं और वह खुश होकर बारिश करते हैं।

इसी कड़ी गर्मी से निजात पाने के लिए काशीवासियों (Varanasi) ने पहाड़िया स्थित श्रीनगर कॉलोनी में डी बाबा मंदिर के प्रांगण में पूरे संस्कार के साथ मेंढक और मेंढकी की शादी करके इंद्र देवता को प्रसन्न किया गया और उनसे जल्द से जल्द बारिश करने की प्रार्थना की गई।

यह शादी पुरे विधि-विधान से की गई। एक तरफ महिलाओं द्वारा गुट बनाकर ढोलक व मंजीरा के थाप पर शादी के गीत गाये तो वहीं दूसरी तरफ शादी को रस्मों को पुरा करते हुए सिंदूर दान कराया कराया गया। पुजारी ने मंत्रोचार के बीच दोनों की शादी कराइ गई।

बाकायदा चौकी पर मेंढक-मेंढकी को बैठाया गया। दोनों को चुनरी ओढाई गई। इसके बाद एक दंपत्ति ने दोनों का कन्यादान किया फिर एक के बाद एक रस्म अदा की गई और दोनों की शादी संपन्न हुई। सभी लोगों ने मेंढक और मेंढकी की शादी के बाद हाथ जोडकर इन्द्रदेव से बारिश कराने की कामना की।


Comments 1