UP: बाराबंकी में बुधवार को एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा ही भयानक हादसा हो गया है। दो कार आपस में टकरा गयी। टक्कर इतनी भीषण थी, कि कार में आग लग गयी। लेकिन कुछ लोग कार में फसे रह गए। जिनकी जलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचे घायलों को अस्पताल में ले गये।

UP: गेट का लॉक न खोलने से जिन्दा जले
दरअसल, बाराबंकी (UP) में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो कारें आपस में टकरा गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में बैठे लोग 20मी दूर जा गिरे। टकराव के बाद कार में आग लग गयी। जिसके बाद कुछ लोग किसी तरह बाहर निकलकर सड़क पर लेट गए। वहीं, पांच लोग कार के गेट का लॉक नहीं खोल सके और अन्दर ही जलकर उनकी दर्दनाक मौत हो गयी। हांलाकि मौके पर पहुंची पुलिस ने बचे घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

बताते चलें कि मृतकों में दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। एसपी (UP) अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि वैगन आर कार में पति-पत्नी और उनके चार बच्चे थे। जो पानी पीने के लिए कार रोक कर निकले थे, की अचानक ब्रेजा कार आकर उनकी कार से टकरा गई। मृतकों की शिनाख्त गुलिशता (49) पत्नी जावेद अशरफ निवासी घोसी, उनकी पुत्रियां समरीन (22), इलमा खान (12), इश्मा खान (6) व पुत्र जियान के रूप में हुई है। घायलों की जांच पुलिस कर रही है।

