UP Congress: कांग्रेस के फायरब्रांड प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (UP Congress) ने कहा कि काशी दुनिया की प्राचीनतम सांस्कृतिक नगरी है। यहाँ सभी धर्मो,संप्रदायों एवं विभिन्न भाषा-भाषी वाले लोग रहते हैं। यहाँ माँ गंगा के किनारे प्राचीन मंदिर, घाट, विभिन्न वैश्विक धरोहर और इमारतों की प्राचीनतम शैली देशी- विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करती है। लेकिन भाजपा सरकार की बनारस को आधुनिक बनाने की सनक ने बनारस के धरोहर और प्राचीनता को नष्ट किया है।
G-20 के नामपर सैकड़ों मकान और मोहल्ले ध्वस्त
वर्तमान सत्ता ने अभी हाल में ही बनारस में G-20 के नाम पर सड़क किनारे के तमाम मकान और मोहल्लों को ध्वस्त कर दिया गया। जिसमें सर्व सेवा संघ- राजघाट इसका ज्वलंत उदाहरण है। महात्मा गांधी ने आजादी के आंदोलन में पूरे देश और दुनिया को सत्याग्रह और अहिंसा के माध्यम से संगठित (UP Congress) किया। जिसके लिए पूरी दुनिया 2-अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में गाँधी जयंती मनाती है।
आज दुनिया के लगभग 200 देशों में गांधी जी की मूर्ति है और लोग उनके विचारों को मानते हैं, लेकिन भारत के प्रधानमंत्री अपने ही संसदीय क्षेत्र वाराणसी में महात्मा गांधी जी के विरासत “सर्व सेवा संघ” को ध्वस्त कर दिया जिसे बचाने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से लेकर उ.प्र. कांग्रेस के लोगों ने बचाने का हर संभव प्रयास किया।
मोदी पहले अपने मन को साफ़ करें: UP Congress
एक तरफ मोदी जी महात्मा गांधी की जयंती के एक दिन पूर्व एक अक्टूबर को विभिन्न माध्यमों से देश के नागरिकों को स्वच्छता के लिए श्रमदान का आह्वान कर रहे हैं। इससे पहले मोदी जी अपने मन को साफ करें. जिनके द्वारा गाँधी विरासत सर्व सेवा संघ राजघाट को साफ अर्थात ध्वस्त कर दिया गया। वहीं देश के महापुरुषों आचार्य विनोबा, डा० राजेन्द्र प्रसाद, जे० पी०, जगजीवन राम, लाल बहादुर शास्त्री, संम्पूर्णानंद जी को कूटरचना कर इस संस्था का निर्माण करने वाला कहां गया? देश को बताए क्या ये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महापुरुष जालसाज थे ?
दूसरी तरफ G-20 के दौरान विदेशी मेहमानों के साथ गांधी जी की समाधि पर दर्शन करते हैं और वहीं विदेश जाते हैं, तो गांधी जी की मूर्तियो पर नमन करते हैं. अपने देश में गांधी विरासत को ध्वस्त कर दिया क्या यह प्रधानमंत्री का दोहरा चरित्र नहीं है..?
2 अक्टूबर को कांग्रेस (UP Congress) करेगी भाजपा सरकार से सवाल
कांग्रेस पार्टी (UP Congress) 2 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में गांधी जयंती मनाएगी और भाजपा सरकार से पूछेगी किस मुँह से गाँधी जयंती मना रहे है..? जिनके द्वारा तोड़े गए गाँधी विरासत सर्व सेवा संघ का सच आम जनता के बीच में बताएगी। जो सत्ता में बैठे हुए लोग उन्होंने गांधी जी की हत्या नहीं की बल्कि सतत अब उनके विचारों की भी हत्या कर रहे हैं। उनके आश्रमों को साबरमती आश्रम सर्व सेवा संघ वाराणसी और सेवाग्राम आश्रम को भी नष्ट कर रहे हैं।
ऐसी सरकार जिसका देश की आजादी में कोई योगदान नहीं है, बल्कि मुस्लिम लीग के साथ देश का बंटवारा कराया, वह सत्ता में बैठी हुई है और फिर से देश के विभाजन के रास्ते पर नफरत के रास्ते पर ले जा रही है। गांधी जी ने इस देश को जोड़ा था. प्रेम शांति और सद्भाव का संदेश दिया था। स्वदेशी स्वराज स्थापना के लिए देश के आम जनता को जगाया था लेकिन आज इसके ठीक विपरीत सत्ता में बैठे हुए लोग गांधी विचार और गांधी संस्थाओं को नष्ट करने (UP Congress) में लगे हुए हैं. केंद्र सरकार के ऐसे योजना व कार्यक्रम का हम पुरजोर विरोध करते हैं और हर दम तक इस सरकार के खिलाफ लड़ते रहेंगे।
Highlights
पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से अजय राय, रामधीरज के अलावा प्रदेश प्रवक्ता सजीव सिंह, राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेन्द्र चौबे, राहुल राजभर, सफ़क रिजवी, विकास कौण्डिल्य, रोहित दुबे, शुभम राय, विनीत चौबे, महेश चौबे, किशन यादव, विनोद गौड़ शामिल रहे।