UP: आय दिन शराब पीकर महिलाओं के साथ घरेलु आत्याचार होते रहते हैं। इसी बीच बीते 8 मार्च, जहाँ एक तरफ सभी लोग अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाकर महिलाओं का सम्मान कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ शराबियों द्वारा महिला संग अत्याचार की भी घटनाएँ सामने आयी है। लखनऊ (UP) के निगोहां क्षेत्र के शेखनखेड़ा से एक बड़ी ही दर्दनाक घटना सामने आयी है। देर रात नशे में धुत श्रमिक पति ने अपनी पत्नी के सर और चेहरे पर कुल्हाड़ी से हमलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
दरअसल, पति नशे में घर आया और रात करीब नौ बजे किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। इसी बीच आक्रोशित पति ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी के सिर और चेहरे पर घातकवार कर दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर से भाग निकला। जब बेटा घर आया तो उसने मौके की सूचना पुलिस को दिया। मौएक पर पहुंची पुलिस (UP) ने फोरेंसिक के साथ जाँच पड़ताल किया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतिका की पहचान राजेश्वरी (46) नगराम के अकरहदू गांव निवासी के रूप में हुई है। पति राजेश रावत और पांच बच्चों के साथ ये शेखनखेड़ा में रहते थे।
UP: क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सभी बच्चे पडोसी (UP) के यहाँ कार्यकर्म में शामिल होने गए थे। इसी बीच पति शराब पीकर घर लौटा। वो काफी नशे में था जिसे लेकर पत्नी और उसमें विवाद हो गया। आक्रोश में आ आकर पति ने घर में रखे कुल्हाड़ी से पत्नी के चेहरे और सर पर वार कर उसे मौत के घाट उतर दिए। उसके बाद पत्नी को चारपाई पर फेक अपनी बाइक से फरार हो गया। जब बच्चे घर आए तो माँ को लहूलुहान देखकर उनकी चीखें निकल गयी।
गुलशन ने बताया कि पिता राजेश शराब पीने के आदी हैं। वह आए दिन मां से झगड़ा करते थे। इस बात से परेशान होकर करीब दो साल पहले मां ने अकरहदू गांव (UP) में स्थित पैतृक जमीन बेच दी थी। उससे मिली रकम से मां ने नानी के घर के पास ही मकान बनवाया था, लेकिन यहां भी पिता झगड़ा करते रहते थे।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। घटनास्थल व आसपास सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे जा रहे हैं।

