UP SI exam उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में आए एक प्रश्न सुर्ख़ियों में हैं। इस प्रश्न में जो विकल्प दिए गए थे उन पर लोगों का आक्रोश भड़क उठा है। इसी बीच सोनभद्र जनपद के राबर्ट्सगंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक भूपेश चौबे ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों पर हो कार्रवाई यूपी एसआई परीक्षा के पहले दिन एक प्रश्न ने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर रखा है।

दरअसल, एक प्रश्न (UP SI exam) के उत्तर में एक जाति को शामिल कर दिया गया है। परीक्षा में पूछे गए इस प्रश्न में अवसर के अनुसार बदलने वाला’ इस वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन करना था। इसके लिए चार विकल्प दिए गए थे। इसमें चार विकल्पों में पहला है पंडित, दूसरा अवसरवादी, तीसरा निष्कपट और चौथा सदाचारी। तीन विकल्प तो किसी व्यक्ति के गुण या अवगुण के होते हैं लेकिन एक विकल्प एक जाति से जुड़ा हुआ था। इस प्रश्न पत्र के बाहर आते ही यह तेजी से वायरल हुआ।
UP SI exam: किसी वर्ग की गरिमा को ठेस स्वीकार्य नहीं

सोनभद्र जनपद के राबर्ट्सगंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक भूपेश चौबे ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने अपने फेसबुक एकाउन्ट पेज पर लिखा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा (UP SI exam) में आए एक प्रश्न को लेकर जो विकल्प दिए गए उन पर हमें कड़ी आपत्ति है। सरकार ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है। किसी भी प्रश्न से किसी समाज या वर्ग की गरिमा को ठेस पहुँचती है तो यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।
मैं स्पष्ट कहना चाहता हूँ कि किसी भी जाति, समुदाय या परंपरा के प्रति अपमानजनक शब्दों को कोई स्थान नहीं मिलना चाहिए। इस पूरे मामले की तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार सभी समाजों के सम्मान, समानता और संवेदनशीलता के सिद्धांत पर काम करती है। प्रदेश के हर नागरिक की गरिमा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उनका कहना था कि यह प्रश्न (UP SI exam) सही रूप से नहीं पूछा गया और इसके साथ ही वैदिक समाज के बदनाम करने की मानसिकता दिखाई देती है। उनका कहना है कि सही अर्थ में अवसर के अनुसार बदल जाने वाला शब्द “अवसरवादी” होता है, लेकिन विकल्पों में “पंडित” शब्द को शामिल करना वैदिक संस्कृति की मान्यताओं को आहत करने वाला है। मुख्यमंत्री जी भी मामले को लेकर काफी गंभीर है। उन्होंने पूरे मामले पर कार्रवाई के निर्देश दिए है।

