Varanasi: वाराणसी में होने वाले 108 कुंडीय श्रद्धा संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर है। 24 से 27 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाले 108 कुंडीय श्रद्धा संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ की तैयारी को लेकर रविवार को बड़ा लालपुर स्थित एक लॉन में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में महायज्ञ के सफल आयोजन और टोली गठन के लिए चर्चा की गई।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक पंडित गंगाधर उपाध्याय ने बताया कि महायज्ञ का आयोजन बड़ा लालपुर के जीवनदीप उत्सव वाटिका (Varanasi) में होगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति, कुरीति उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में संस्कारी युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

इसी के साथ ही कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार महिला प्रकोष्ठ प्रमुख शैफाली पंड्या की उपस्थिति का जिक्र हुआ। वहीं संगोष्ठी (Varanasi) में शामिल हुए जिला युवा समन्वयक विद्याधर मिश्र ने बताया कि महायज्ञ की तैयारी और संचालन के लिए पांच सक्रिय कार्यकर्ताओं की टोली बनाई गई है।
Varanasi: आर्थिक और अन्न दान का संकल्प
इस मौके पर गायत्री साधकों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आर्थिक और अन्न दान का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान शांतिकुंज हरिद्वार से आईं ब्रह्मवादिनी कन्याओं, कुमारी तरंग सिंह, अंजलि सक्सेना और वर्षा सूर्यवंशी ने भक्ति संगीत और ओजस्वी प्रस्तुतियों से सभी को प्रेरित किया।

इस संगोष्ठी में वाराणसी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के समन्वयकों, युवा समन्वयकों और सक्रिय गायत्री साधकों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। बता दें कि इस आयोजन का उद्देश्य न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करना, बल्कि सामाजिक बदलाव (Varanasi) के विभिन्न पहलुओं, जैसे पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति, पर भी जोर देना भी है। संगोष्ठी के माध्यम से महायज्ञ के लिए आवश्यक सभी तैयारियों और सामूहिक प्रयासों को दिशा दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से गंगाधर उपाध्याय, विद्याधर मिश्र, जनार्दन पाण्डेय, रमेश सिंह, विवेकानंद, अखिलेश कुमार, बृजेश पटेल, ओमेश्वर सेपट, हरिशंकर मिश्रा, तान्या साहू, पुष्पा रानी और मीडिया प्रभारी रमन कुमार श्रीवास्तव सहित सैकड़ों गायत्री साधक उपस्थित रहे।


Comments 1