Varanasi: छावनी क्षेत्र स्थित होटल द पेरिस के प्रबंधक, संचालक और जनरल मैनेजर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि शादी समारोह की बुकिंग के नाम पर लिए गए तीन लाख रुपये एडवांस में से केवल एक लाख रुपये लौटाए गए, जबकि शेष दो लाख की रकम आज तक वापस नहीं की गई।
भगवानपुर, पटेल नगर निवासी दिविजय प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने 28 अप्रैल 2021 को परिवार में शादी (Varanasi) के आयोजन के लिए होटल द पेरिस में बुकिंग कराई थी। इस दौरान तीन लाख रुपये एडवांस दिए गए थे। लेकिन कोरोना महामारी के चलते कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।
Varanasi: धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
दिविजय के मुताबिक होटल प्रबंधन (Varanasi) ने शुरुआत में एक लाख रुपये लौटा दिए, मगर शेष दो लाख रुपये वापस करने से लगातार बचते रहे। रकम न मिलने से उन्होंने न्यायालय का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर कैंट थाना पुलिस ने होटल प्रबंधक अनिक भल्ला, व्यवस्थापक रोहित गर्ग और जीएम राकेश श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया।
कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों से जल्द पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण के बाद होटल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

