Varanasi: कंगना रनौत के द्वारा किसानों पर दिए गये आपत्तिजनक बयान को लेकर विपक्षी दलों में आक्रोश है। कांग्रेसजनों द्वारा लगातार इसे लेकर विरोध दर्ज कराया जा रहा है। अभी हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कंगना रनौत के बयान पर पलटवार सामने आया था। इसी कड़ी में आज प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का आयोजन कांग्रेस द्वारा किया गया। जिसमें वाराणसी में भी कांगेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मिलकर विशाल धरना प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर कांग्रेसजनों ने जमकर प्रदर्शन किया।

कांग्रेसियों ने कंगना रनौत के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
इससे पहले वाराणसी (Varanasi) के शास्त्री घाट पर सभी कांग्रेसी एकत्रित हुए। इसके बाद वहां से जुलुस निकालकर जिला मुख्यालय पहुंचे। हाथों में तख्तियां लेकर चलते कांग्रेसजन लगातार कंगना रनौत के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आये। इस आक्रोश जुलुस के दौरान दिव्यांगजन आगे-आगे चलते नजर आये। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी जब जिला मुख्यालय पहुंचे तो वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने भी सुरक्षा का बाना संभाला ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटित हो।

Varanasi: तत्काल प्रभाव से कंगना रनौत को बर्खास्त करने की हुई मांग
इसके बार में बताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने बताया कि हमें लगता है कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे निक्रिस्ट सांसद कंगना रनौत है। उन्होंने जिस प्रकार का बयान हमारे देश के अन्नदाताओं के खिलाफ दिया वह कतई बर्दाश नहीं किया जायेगा। इसी को लेकर आज हम सभी कांग्रेस भाई वाराणसी (Varanasi) के जिला मुख्यालय पहुंचे हैं। इस दौरान हमने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा है और उनसे कंगना रनौत जैसे सांसद को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करते हुए उन्हें किसान भाइयों से माफ़ी मांगने का आदेश दे।

बताते चलें कि जिला मुख्यालय (Varanasi) पहुँचने के बाद कांग्रेसियों ने वहीं परिसर में बैठक जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सभी लोग कंगना रनौत को सांसद के पद से बर्खास्त करने की मांग की। बताते चलें कि इस दौरान कांग्रेसियों ने कंगना रानौत के बर्खास्तगी और उन्हें किसानों से माफ़ी मांगने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीपी कैंट को सौंपा।

