Varanasi: पिंडरा विधानसभा के सिंधोरा थाना क्षेत्र के बूची गांव में होली के दिन डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बता दें कि बुधवार दोपहर लगभग एक बजे गांव में होली (Varanasi) के मौके पर डीजे बज रहा था। इसी दौरान डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने लाठी, डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।
Varanasi: एक की देर रात हुई मौत
हमले में त्रिलोकी राम (55) के सिर में गंभीर चोट लग गई। उन्हें तुरंत पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (Varanasi) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस घटना (Varanasi) में राहुल (29), मुलायम (25), छेदी (42), फूलपत्ती (36) और जयप्रकाश (45) भी घायल हो गए हैं। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगारी गंगापुर में कराया गया। मृतक त्रिलोकी राम राजगीर मिस्त्री का काम करता है तथा उनके पत्नी पुष्पा देवी,एक लड़का राहुल और एक लड़की फिंका देवी है।

मृतक के परिजनों की ओर से नरमू, गुड्डू राजा, संदीप और गोविंदा के खिलाफ सिंधोरा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर ली है। वहीं आरोप है कि इन लोगों (Varanasi) ने मिलकर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला किया, जिससे कई लोग घायल हो गए और त्रिलोकी राम की जान चली गई।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में घटना के बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में सिंधोरा थाना की पुलिस तैनात है।

जानकारी के अनुसार, विगत 26 जून को डीजे पर नाचने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था गांव के कुछ माननीय लोगों द्वारा इसमें सुलह करा दिया गया था। वहीं सूत्रों के अनुसार यह भी पता चला है कि गोविंदा के मास्टरमाइंड के चलते इतनी बड़ी घटना (Varanasi) घटी है इस बात को लेकर पूरे गांव में चर्चा की बात चल रही है मौके पर सब इंस्पेक्टर रामनरेश यादव प्रवीन पांडे अपने हमराहियों के साथ गांव में डेरा डाले हुए हैं।

