Varanasi: गंगा में हाल ही में हुई नाव टक्कर की घटना और यात्रियों द्वारा लाइफ जैकेट न पहनने के मामले के बाद वाराणसी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने रिवाइज एडवाइजरी जारी कर अस्सी से नमो घाट तक सघन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान दशाश्वमेध और भेलूपुर सर्किल की पुलिस ने एसीपी गौरव कुमार और एसीपी डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी के नेतृत्व में व्यापक जांच अभियान संचालित किया।
अभियान के दौरान 150 से अधिक नावों और बोट की जांच की गई। क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और लाइफ जैकेट न होने के मामलों में कार्रवाई करते हुए सात नाविकों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई, जबकि कई अज्ञात नौकाओं को भी चिन्हित किया गया है।
अस्सी चौकी की तहरीर पर पांच नामजद
अस्सी चौकी प्रभारी रणजीत कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर बीएनएस की धारा 282 के तहत सक्का घाट निवासी पवन सहानी, राज मंदिर (कोतवाली) निवासी संतोष कुमार निषाद, शिवाला (भेलूपुर) निवासी अतुल सहानी और नया महादेव (राजघाट, आदमपुर) निवासी विकास सहानी सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
इसके अतिरिक्त, 12 अज्ञात नौकाओं (Varanasi) पर भी क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और लाइफ जैकेट उपलब्ध न कराने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इन नौकाओं को चिन्हित कर लिया गया है और जांच के बाद नाम जोड़े जाएंगे।
दशाश्वमेध क्षेत्र में तीन पर FIR
एसीपी डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी ने बताया कि जल पुलिस और वाराणसी पुलिस की संयुक्त रिवाइज एडवाइजरी के तहत दशाश्वमेध क्षेत्र (Varanasi) में भी कड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान महेश कुमार सहानी, सूरज सहानी और टिंकू सहानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जांच में पाया गया कि नावों पर लाइफ जैकेट उपलब्ध नहीं थीं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी।
Varanasi: 11 नावें सीज, घाट पर बांधी गईं
संयुक्त अभियान में कुल 11 नावों को सीज किया गया। इन नावों पर निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री सवार थे, करीब 80 प्रतिशत यात्रियों ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी और नावों (Varanasi) की गति भी अत्यधिक तेज पाई गई। सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इन नावों को घाट पर बांध दिया।
एसीपी गौरव कुमार ने स्पष्ट किया कि गंगा में नाव संचालन के लिए जारी नई एडवाइजरी (Varanasi) का सख्ती से पालन कराया जाएगा। बिना लाइफ जैकेट यात्रियों को बैठाने, ओवरलोडिंग करने और तेज रफ्तार से नाव चलाने वालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जाएगी। सभी नाविकों को लाउडहेलर के माध्यम से निर्देशित कर सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

