Varanasi: भीषण गर्मी में पानी की टंकी सूखने की चिंता अब पक्के महाल के ऊंचाई वाले इलाकों के बाशिंदों को नहीं सताएगी। नगर निगम ने इस बार गर्मियों से पहले ही बड़ा कदम उठाया है। दशाश्वमेध, जंगमबाड़ी, आदमपुर, कोतवाली, चौक और अस्सी जैसे क्षेत्रों में जल आपूर्ति को मजबूत करने के लिए अब बूस्टर पंप लगाए जाएंगे।
हर साल गर्मी के मौसम में इन क्षेत्रों के ऊंचे घरों तक पानी पहुंचाना बड़ी चुनौती बन जाता था। इस बार नगर निगम ने इस परेशानी का स्थायी समाधान खोजने की दिशा में पहल की है। मेयर अशोक कुमार तिवारी के निर्देश पर जलकल विभाग (Varanasi) ने तेजी से एक कार्ययोजना तैयार की है, जिसमें तकनीकी उपायों के जरिये पानी की आपूर्ति बेहतर करने पर फोकस किया गया है।
Varanasi: नगर निगम की नई पहल
हाल ही में नगर निगम की सदन बैठक में पार्षदों ने इस perennial समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद जिम्मेदार विभागों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए। कार्ययोजना (Varanasi) के तहत अब केवल ऊंचे मकानों तक ही नहीं, बल्कि घाट की ओर जाने वाली तंग गलियों में भी बूस्टर पंप के जरिये जल आपूर्ति की जाएगी।
इन उपायों के लागू होने के बाद हजारों स्थानीय निवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम का दावा है कि बूस्टर पंपों के जरिए अब हर घर तक पर्याप्त दबाव के साथ पानी पहुंचेगा, जिससे टंकी भरने और दैनिक जरूरतों के लिए पानी जुटाने में कोई परेशानी नहीं होगी।

