Varanasi: सारनाथ थाना क्षेत्र की अटल नगर कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। ग्रेजुएशन के एक छात्र ने फंसी लगा आत्महत्या कर लिया। साथ रह रही मौसेरी बहन ने जब इस घटना को देखा तो उसकी चीख निकल गयी। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। मामले की सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस (Varanasi) की टीम पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दिया।
वहीं मृतक की पहचान गाजीपुर (Varanasi) निवासी विशाल यादव (20) के रूप में हुई है। विशाल गाजीपुर से ग्रेजुएशन कर रहा था। वहीं मृतक की मौसेरी बहन आकृति ने बताया कि विशाल अपनी बड़ी बहन सरिता, संग तीनों सारनाथ के अटल नगर कॉलोनी स्थित एक मकान में किराये पर रहते थे। तीनों भाई-बहन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। वहीं आकृति ने बताया कि उसके मौसा रमेश यादव दुबई में रहते हैं।
Varanasi: स्टॉल से लगाया फंदा
आकृति ने बताया कि मंगलवार सुबह माहिर दर्शन के लिए गयी थी, जबकि विशाल की बड़ी बहन सरिता कोचिंग चली गई थी। वहीं दोपहर में जब वह घर लौटी तो विशाल के कमरे का दरवाजा अन्दर से बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया, मोबाईल पर फोन भी किया, लेकिन कोई जवाब नही मिला। अनहोनी की आशंका होने पर आकृति ने खिड़की से झांक कर देखा, तो उसने पाया कि विशाल के गले में स्टॉल से फंदा लगा था और उसका शरीर हवा में लटका हुआ था। यह देखते ही आकृति जोर से चीख पड़ीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर मकान (Varanasi) मालिक और अन्य किराएदार भी मौके पर आ गए।
वहीं लोगों ने दरवाजा तोड़कर विशाल को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। जिस्क्ले बाद पुलिस को सुचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरूकर दी। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। हांलाकि मृतक के मोबाइल को फोरेंसिक टीम (Varanasi) ने जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

