वाराणसी। वाराणसी में निकाय चुनाव (Varanasi Mayor Election) के मद्देनजर नामांकन के चौथे दिन इंडियन नेशनल समाज पार्टी की प्रत्याशी शहनाज किन्नर उर्फ़ शमशेर खान ने नामांकन किया। शहनाज किन्नर ने नामांकन के बाद अपनी प्राथमिकताओं को भी बताया।
शहनाज किन्नर ने कहा कि हमें वाराणसी शहर को धार्मिक स्थल घोषित किए जाने, नगर निगम के तालाबों और ज़मीनों को भू-माफिया से मुक्त करवाने के भ्रष्टाचार को समाप्त करना है। शहनाज ने कहा कि समय-समय पर नगर निगम में भ्रष्टाचार के मामले सामने आते हैं। इन मामलों का त्वरित निस्तारण हमारी प्राथमिकता होगी। इसके लिए वे वाराणसी नगर निगम के रिक्त पदों पर इमानदार कर्मचारियों की नियुक्ति करवाएंगी। शहनाज ने सभी को आश्वस्त किया कि हम इस चुनाव को मजबूती से लड़कर जीतेंगे।
उबता दें कि त्तर प्रदेश निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 4 मई को होगा। वाराणसी में भी 4 मई को इलेक्शन होगा। ऐसे में यहां 11 अप्रैल से ही नामांकन शुरू है। जो कि 17 अप्रैल तक चलेगा।

