वाराणसी। वाराणसी में समाजवादी पार्टी ने महापौर पद के उम्मीदवार (Varanasi Mayor Election) के तौर पर डॉ० ओमप्रकाश सिंह के नाम पर मुहर लगाई है। सपा में लम्बे समय से एक्टिव रहे डॉ० ओ० पी० सिंह नगर निगम में पांच बार पार्षद भी रहे और उपसभापति भी रहें। डॉ० सिंह विधानसभा चुनाव में उत्तरी सीट से प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालाँकि इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। उन्होंने संगठन में समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।
इसके बाद तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव ने उन्हें समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया। वे पूर्व मुख्यमंत्री मुलयम सिंह यादव के भी करीबियों में से एक रहे हैं। वाराणसी समाजवादी पार्टी से मेयर पद के दावेदारों में ओपी सिंह और पूर्व मंत्री मनोज राय ‘धूपचंडी’ का नाम शामिल था। दो दिन पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दोनों प्रत्याशियों को लखनऊ बुलाया और चुनाव के मद्देनजर चर्चाएं हुईं। जातिगत समीकरण समेत कई मुद्दों पर लम्बी चर्चा के बाद ओपी सिंह का नाम फाइनल किया गया।
पूर्व मंत्री मनोज राय ‘धूपचंडी’ ने बताया कि वे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फैसले के साथ हैं। वे सभी समजवादी पार्टी ले प्रत्याशी की जीत के लिए जी-जान से जुटेंगे। मेयर प्रत्याशी को मेयर बनाकर लखनऊ भेजेंगे। मनोज राय ने बताया कि डॉ० ओ० पी० सिंह का नाम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फाइनल कर दिया है, शाम तक सूची जारी हो जाएगी।

