Varanasi: चौबेपुर क्षेत्र के कादीपुर कला गांव में दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका पूर्णिमा प्रजापति 25 वर्ष पत्नी अनुराग प्रजापति उर्फ धर्मेन्द्र की शादी दो वर्ष पूर्व 7 फरवरी 2025 को हुई थी। जो की आर्मी में है और इस वक्त जम्मू में कार्यत है। मृतका के तीन माह के दूधमुंहे पुत्र के सिर से मां का साया उठ गया है। मृतका के पिता महेशचन्द्र निवासी त्रिपेथा अलीनगर, चंदौली तथा भाइयों बृजेश त्रिपाठी और केशव प्रजापति ने आरोप लगाया है कि पूर्णिमा की जबरन गला घोंटकर हत्या की गई है। परिजनों के अनुसार ससुराल पक्ष (Varanasi) लगातार एक और सोने की चैन व चार पहिया वाहन की मांग कर रहा था।

इसी बात को लेकर आये दिन मारपीट, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। भाइयों का कहना है कि 13 फरवरी 2026 की शाम करीब 4 बजे किसी छोटी बच्ची ने मायके पक्ष को फोन कर बताया कि मामी ने फांसी लगा ली है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो हालात संदिग्ध मिले। गले पर निशान देखकर उन्होंने हत्या की आशंका जताई।परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद से ससुराल पक्ष (Varanasi) बच्चे को लेकर फरार है, तथा मृतका के मोबाइल से पति द्वारा पति-पत्नी के बीच हुई सभी चैट व मैसेज डिलीट कर दिए गए, जिससे साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई।
इस संबंध में थाना (Varanasi) अध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मिली तहरीर के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Varanasi: 3 माह के बच्चे के सर से उठा माँ का हाथ
क्षेत्र के कादीपुर कला (Varanasi) गांव में दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका पूर्णिमा प्रजापति 25 वर्ष पत्नी अनुराग प्रजापति उर्फ धर्मेन्द्र की शादी दो वर्ष पूर्व 7 फरवरी 2025 को हुई थी। मृतका के तीन माह के दूधमुंहे पुत्र के सिर से मां का साया उठ गया है। मृतका के पिता महेशचन्द्र निवासी त्रिपेथा अलीनगर, चंदौली तथा भाइयों बृजेश त्रिपाठी और केशव प्रजापति ने आरोप लगाया है कि पूर्णिमा की जबरन गला घोंटकर हत्या की गई है।
गले पर निशान देखकर उन्होंने हत्या की आशंका जताई। परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद से ससुराल पक्ष बच्चे को लेकर फरार है, तथा मृतका के मोबाइल से पति द्वारा पति-पत्नी के बीच हुई सभी चैट व मैसेज डिलीट कर दिए गए, जिससे साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई। इस संबंध में थाना अध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मिली तहरीर के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

