Nagar Niagm : नगर निगम वाराणसी ने एक अनूठी पहल करते हुये शहर से जुड़ी आम नागरिकों के शिकायतों का तुरंत व तेज गति से समाधान करने के लिए एक व्हाटसएप नम्बर जारी किया गया है, नगर निगम द्वारा जारी किया गया यह व्हाटसएप नंबर 8601872688 {Nagar Niagm} है जो आज से चालू कर दिया गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए नगर आयुक्त अक्षत वर्मा द्वारा आम नागरिकों के शिकायतों तत्काल तेजी से समाधान करने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एन.पी. सिंह को कार्ययोजना {Nagar Niagm} तैयार करने के लिए निर्देशित किया है।
Nagar Niagm Helpline : सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक संचालित रहेगा नंबर
आपको बता दें कि इसके लिए नगर निगम के द्वारा कोर यूनिट टीम का गठन किया गया है। नगर आयुक्त के द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार काशी इन्टीग्रेटेड कमांड सेन्टर में सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक संचालित किया जायेगा जिसमें व्हाटसएप नम्बर 8601872688 पर प्राप्त नगर निगम {Nagar Niagm} से सम्बन्धित शिकायतों व सुझावों यथा-सड़क, गली मरम्मत / निर्माण, पेयजल, मार्ग प्रकाश, अतिक्रमण, पशुओं के निस्तारण, सफाई व्यवस्था, सीवर सम्बंधित शिकायतों को कम्प्यूटराइज्ड दर्ज करके 24 घंटे के अंदर-अंदर उन शिकायतों का निस्तारण व समाधान कराया जायेगा।