Varanasi: नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर शुक्रवार को विजया नगरम् मार्केट में व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। कार्रवाई का नेतृत्व सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने किया। क्षेत्र में लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कई दुकानदार सड़क पर सामान फैलाकर कब्जा किए हुए हैं, जबकि ठेला–खोमचा लगाने वालों के कारण रास्ता संकरा हो गया है। इससे स्थानीय लोगों और ग्राहकों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।

Varanasi: प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, 14,900 रूपये का वसूला जुर्माना
शिकायतों की जांच के लिए की गई स्थलीय पड़ताल में अतिक्रमण की पुष्टि होने पर अभियान शुरू किया गया। टीम (Varanasi) ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर फैलाए गए अवैध दुकानों और संरचनाओं को हटवाया तथा रास्ते को पूरी तरह खाली कराया। कार्रवाई के दौरान लगभग 5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद कर जब्त किया गया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों से ₹14,900 का जुर्माना भी वसूला गया।
नगर आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि शहरभर में इसी तरह नियमित रूप से अभियान चलाकर मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि आम नागरिकों को सुगम आवागमन मिल सके।

