Varanasi News: मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर गांव से वाराणसी की ओर जा रही छात्रों से भरी एक नाव डूब गई। इस हासदे के चलते पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। हादसे के वक्त नाव में कुल छह छात्र सवार थे, जो गंगा पार वाराणसी में पार्टी मनाने जा रहे थे। नदी की बीच धारा में पहुंचते ही नाव में पानी भरने लगा और देखते ही देखते वह पलट गई।
नाव डूबते ही सभी छात्र गहरे पानी में समा गए, लेकिन पांच किसी तरह तैरकर किनारे पहुंचने में सफल रहे। दुर्भाग्यवश एक छात्र डूब गया, जिसकी तलाश स्थानीय गोताखोरों और पुलिस (Varanasi News) की टीम द्वारा की जा रही है।
Varanasi News: तकनिकी खराबी के चलते हुए हादसा
गांव के निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि डूबने वाला छात्र उनका 17 वर्षीय भतीजा अजय कुमार था, जो अपने साथियों अर्जुन साहनी, मल्लू साहनी, अंश, सूरज और आकाश के साथ नदी पार कर रहा था। नाव में तकनीकी खराबी या छेद होने की बात सामने आई है, जिससे यह हादसा (Varanasi News) हुआ। घटना के बाद गंगा तट पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों में आक्रोश है और प्रशासन से सवाल किए जा रहे हैं कि बिना सुरक्षा इंतजाम के नाव क्यों चलाई जा रही थी।
चुनार कोतवाली प्रभारी रविन्द्र भूषण मौर्य ने पुष्टि की कि घटना में एक किशोर लापता है और उसकी तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि पांच छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और प्रशासन हर संभव मदद कर रहा है।

