Varanasi News: कचहरी परिसर मंगलवार को अचानक माहौल गरमा गया, जब बड़ागांव थाने के दरोगा मिथिलेश प्रजापति (35) को वकीलों ने गेट नंबर दो पर घेरकर पीट दिया। मारपीट में दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पहले दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी उनकी हालत नाज़ुक होने के चलते उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया।

कचहरी परिसर में माहौल तनावपूर्ण
घटना (Varanasi News) की सूचना मिलते ही कचहरी परिसर में तनाव फैल गया। हालात काबू में लाने के लिए पुलिस की भारी फ़ोर्स मौके पर पहुंची और कचहरी चौकी को छावनी में तब्दील कर दिया गया। वहीं पुलिस बल को देखते ही बड़ी संख्या में वकील परिसर से बाहर निकलने लगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम सत्येंद्र कुमार, डीआईजी शिवहरि मीणा, डीसीपी काशी जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी क्राइम सरवणन टी, एडीएम सिटी आलोक वर्मा जिला जज से मिलने पहुंचे। अधिकारियों ने अधिवक्ताओं से कोर्ट खाली करने को कहा और स्थिति को शांत करने की कोशिश की।
Varanasi News: मामले में की जाएगी कठोर कार्रवाई
मामले को लेकर सिपाही राणा प्रताप ने बताया कि कचहरी परिसर में एक विवाद में अधिवक्ताओं ने दरोगा के साथ मात्पीत किया। इस घटना को लेकर आलाधिकारियों से बातचीत की गई और उन्होंने इसकी घोर निंदा करते हुए आश्वस्त किया है। इस मामले (Varanasi News) को गंभीरता से लेते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। हम सभी पुलिस अधिकारियों और अधिवक्ताओं से अपील करते हैं कि सभी अपना कार्य शांतिपूर्ण ढंग से करें। जो दरोगा घायल हुआ है उसका इलाज चल रहा और जो भी इसमें दोषी है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बड़ागांव क्षेत्र में दो पट्टीदारों के बीच विवाद हुआ था। मारपीट (Varanasi News) के बाद दोनों पक्षों का 151 में चालान हुआ था। इस घटना में एक वकील भी घायल होकर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। आरोप है कि उक्त वकील को दरोगा ने ही मारा था। इसी रंजिश के चलते दरोगा मिथिलेश प्रजापति और उनके साथ आए सिपाही को वकीलों के एक समूह ने कचहरी में देख लिया और उन पर हमला कर दिया। दरअसल, दरोगा कचहरी में गो अधिनियम से जुड़े रिमांड पर्चे लेने आए थे। लेकिन जैसे ही उनकी पहचान हुई, वकीलों ने उन्हें घेरकर मारपीट शुरू कर दी।

