Varanasi: कैंट स्टेशन के सामने लंबे समय से संचालित हो रहा नाइट मार्केट अब वहां नहीं रहेगा। नगर निगम प्रशासन ने इसे दूसरी जगह स्थानांतरित करने की योजना बना ली है। इसकी जगह अब यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए एक सुव्यवस्थित और सुंदर सार्वजनिक स्थान विकसित किया जाएगा। करीब 1.5 किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस बाजार में नामित संस्था ने अनियंत्रित तरीके से दुकानों का आवंटन किया था, जिससे पूरे दिन ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बनी रहती थी। अब नगर निगम की योजना के तहत उस स्थान को नए सिरे से विकसित किया जाएगा।
Varanasi: यात्रियों के आराम के लिए लगेंगे टिन शेड
इस स्थान (Varanasi) पर सीटिंग बेंच, ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन, पाथवे, स्कल्पचर, डेकोरेटिव लाइटिंग और भव्य हार्टिकल्चर कार्य किए जाएंगे। यात्रियों के आराम के लिए टिन शेड भी लगाए जाएंगे, जिससे यह क्षेत्र एक आकर्षक और आरामदायक विश्राम स्थल बन सके।
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने जानकारी दी कि लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर (Varanasi) के नीचे अर्बन प्लेसमेकिंग प्रोजेक्ट के तहत इस स्थान को नया रूप देने की योजना पर काम जल्द ही शुरू होगा। इस बदलाव से वाराणसी आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सकेगा।

