Varanasi: शहर के लंका थाना क्षेत्र के मारुति नगर में budhvaar को एक निर्माणाधीन भवन में गंभीर हादसा हो गया। इमारत की सीढ़ियों की सेंटरिंग (ढांचा) हटाते समय अचानक छत ढह गई, जिससे दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही लंका थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा पुलिस (Varanasi) बल के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और पुलिस ने निर्माणाधीन इमारत की दीवार तोड़कर मलबे में फंसे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मजदूर बल्ली, पटरे और ईंटों के बीच बुरी तरह फंसा हुआ था। पुलिस (Varanasi) की मुस्तैदी और तत्परता से महज 10 मिनट में दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दोनों मजदूरों को गंभीर हालत में बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरा घायल है और उसका इलाज जारी है।

Varanasi: मृतक और घायल की पहचान
लंका थाना प्रभारी (Varanasi) ने बताया कि मृतक की पहचान राम प्रवेश (25 वर्ष), पुत्र राजाराम, निवासी सरसा, देवरिया (थाना जमालपुर, मिर्जापुर) के रूप में हुई है। घायल मजदूर का नाम महेश (29 वर्ष), पुत्र जवाहिर है, जो राम प्रवेश का गांव का ही रहने वाला है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वह मौके पर पहुंच चुके हैं।

फिलहाल पुलिस ने घटना (Varanasi) की जांच शुरू कर दी है। यह भी देखा जा रहा है कि भवन निर्माण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी तो नहीं की गई। स्थानीय प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मलबे का निरीक्षण किया।