अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को Varanasi में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में दारानगर स्थित प्रसिद्ध महामृत्युंजय मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया।

Varanasi:रुद्राभिषेक कर प्रियंका गांधी के दीर्घायु की कामना
वैदिक ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से किए गए रुद्राभिषेक के दौरान प्रियंका गांधी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और देश की जनता के हित में उनके संघर्षमय राजनीतिक जीवन की कामना की गई। मंदिर परिसर (Varanasi) में मंत्रोच्चार और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रियंका गांधी देश की राजनीति में संवेदनशीलता और साहस का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी लगातार आम जनता, विशेषकर महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही हैं। वहीं जिलाध्यक्ष (Varanasi) राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि प्रियंका गांधी का राजनीतिक जीवन सेवा और संघर्ष की मिसाल है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों पर मजबूती के साथ अपनी बात रख रही है।
महानगर (Varanasi) अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि प्रियंका गांधी ने जमीनी राजनीति को नई दिशा दी है। वे हर वर्ग की समस्याओं को समझती हैं और सड़क से लेकर संसद तक उनकी आवाज़ बनती हैं। कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रियंका गांधी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
रुद्राभिषेक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे सहित प्रमोद पांडेय, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, अनुराधा यादव, मनोज वर्मा, प्रमोद वर्मा, नरसिंह वर्मा, आकाश त्रिपाठी, विकास पांडेय, रामजी गुप्ता, किशन यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

