Varanasi: जिले के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र स्थित एम.एस. क्रिकेट एकेडमी, रिंग रोड चांदमारी में बीते दिनों सेल टैक्स बार और बेंच के अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट के मामले ने अब टूल पकड़ लिया है।

इस घटना में आधा दर्जन अधिवक्ता घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घटना के विरोध में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने लालपुर थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी की है। वहीं स्टेडियम (Varanasi) स्वामी व अन्य की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। चेतगंज स्थित सेल टैक्स ऑफिस में तालाबंदी करके अधिवक्ताओं ने अपना आक्रोश जताया और पुलिस प्रशासन को चेतावनी भी दी है।
Varanasi: अधिवक्ताओं ने दी प्रशासन को चेतावनी
सेल टैक्स बार एसोसिएशन (Varanasi) के पूर्व महामंत्री अमित कुमार राय ने बताया कि सेल टैक्स स्थापना दिवस के अवसर पर चांदमारी रिंग रोड के पास स्थित एमएस स्टेडियम पर बार और बैंच के बीच मैत्री मैच हो रहा था। इस दौरान देर रात स्टेडियम के मालिक और अन्य उनके गुंडों ने अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमला किया और लूटपाट भी किया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद हमलोगों ने अपना बचाव करते हुए वहां से भागे। इसके बाद राहुल, सौरभ व अन्य घायल अधिवक्ता को लेकर दीनदयाल अस्पताल गए। जहाँ राहुल की स्थिति गंभीर बताते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर (Varanasi) में रेफर किया गया। वहां उनका राहुल का इलाज जारी है। इस मामले मने मुकदमा दर्ज है और स्टेडियम को सीज कर दिया गया है।
इस मामले में एक की गिरफ्तारी हुई है बाकी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के अंदर स्टेडियम के स्वामी और अन्य सभी की गिरफ्तारी नहीं की गई तो हमलोग ये लड़ाई आगे भी जारी रखेंगे।

अधिवक्ताओं का आरोप है कि मैच के बाद स्टेडियम (Varanasi) की लाइटें बंद कर और गेट लगाकर उन्हें बेरहमी से पीटा गया। इस घटना में कई अधिवक्ता घायल और एक की हालत गंभीर है। हमलावरों ने हॉकी, डंडा, रॉड और लाठी से मैदान में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। हमले में अधिवक्ता राहुल सिंह और सौरभ सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि एक व्यक्ति के मुंह में पिस्टल डालकर हॉकी से मारपीट की गई और उसके गले से करीब पांच तोले की सोने की चेन तथा मोबाइल छीन लिया गया। अन्य अधिवक्ताओं से भी नकदी, मोबाइल और चेन छीनने का आरोप है।

