प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) जो कि देश का एक प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र है, यहाँ अवैध लॉटरी का कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। काशी के सभी थानों से महज 100 मीटर की दुरी पर पुलिस की सहायता के साथ यह सट्टेबाजी का कारोबार चल रहा, ये आरोप समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव तनुज पांडेय ने लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के लगभग हर थाना क्षेत्र में, थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर खुलेआम अवैध सट्टा चल रहा है, और यह सब माफिया, गुंडा तत्वों और स्थानीय बदमाशों द्वारा पुलिस की मिलीभगत से संचालित हो रहा है।
Varanasi: सपाइयों ने जॉइंट सीपी से की मुलाकात
इस मामले को लेकर सपा के लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता गुरूवार को पुलिस कमिश्नर (Varanasi) से मिलने पहुंचे जहाँ उनकी अनुपस्थिति में उन्होंने अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेश सिंह से मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन के साथ-साथ एक सूची सौंपते हुए पूरे नेटवर्क की जानकारी दी और इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की।
थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर चल रहा कारोबार
इस दौरान समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव तनुज पांडेय ने बताया कि बनारस जो की एक अध्यात्मिक शहर है, पीएम मोदी का ये संसदीय (Varanasi) क्षेत्र है लेकिन इसके बाद भी यहाँ रोजाना प्रत्येक थाने से मात्र 100 मीटर की दुरी पर अवैध लौटरी का कारोबार आराम से चल रहा है। ये कारोबार और कोई भी बल्कि माफिया, गुंडा और लोकल बदमाश इंस्पेक्टर की मदद से इसे चला रहे है और ये हम नही ये खुद काशी की जनता का कहना है।
उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकरण को लेकर हम आज पुलिस आयुक्त (Varanasi) से मुलाकात करने आए थे लेकिन उनकी अनुपस्थिति में हमने अपर पुलिस आयिक्त से मुलाकर की है। इस मामले के बारे में अवगत कराते हुए इसकी पूरी सूची दी है और इसकी जांच कराने की मांग की है।
तनुज पांडेय ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि इसके लिए हर थाने में एक लाख रूपये महीने बंधे हुए है और ये कितनी शर्मनाक बात है कि नौकरी करने वाला व्यक्ति दिन-रात मेहनत करके 15 हजार कमा रहा और ये सट्टा खेलने वाले 5 लाख रूपये आराम से अवैध ढंग से कमा कर रहे हैं। इसके चलते कितने बच्चे ऐसे है जो कर्जा लेकर इसमें लिप्त हो जा रहे है और आखिर में आत्महत्या कर ले रहे हैं लेकिन डर के करण उनके घर वाले मुकदमा नही दर्ज कराते है।

