Varanasi: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीडीए पंचांग को घर-घर पहुंचाकर लोगों को सामाजिक और ऐतिहासिक चेतना से जोड़ने का अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने आम जनता से संवाद किया और पंचांग के माध्यम से देश के महापुरुषों के योगदान की जानकारी दी।

मीडिया से बातचीत करते हुए सपा एमएलसी आशुतोष सिंहा ने कहा कि देश की आज़ादी से पहले और आज़ादी के बाद भी कई ऐसे महापुरुष रहे हैं जिन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का काम किया, लेकिन आज का नौजवान धीरे-धीरे उन्हें भूलता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भी चाहती है कि ऐसे महापुरुषों को याद न किया जाए। इसी उद्देश्य से समाजवादी पार्टी (Varanasi) पीडीए पंचांग के माध्यम से जनता तक इन महान व्यक्तित्वों के विचार और संघर्ष पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Varanasi: महापुरुषों के विचारों से किया गया जागरूक
उन्होंने बताया कि पीडीए पंचांग में उन सभी बहुजन नायकों और महापुरुषों को स्थान दिया गया है जिन्होंने आरक्षण, सामाजिक न्याय, महिलाओं की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए संघर्ष किया। पंचांग में सावित्रीबाई फुले, छत्रपति साहू महाराज, संत गार्गी महाराज, डॉ. राम मनोहर लोहिया, राज नारायण, जयप्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर जैसे महान नेताओं के योगदान को दर्शाया गया है।

एमएलसी आशुतोष सिंहा (Varanasi) ने बताया कि 3 फरवरी को सावित्री बाई फुले की जयंती को भी पंचांग में विशेष रूप से उल्लेखित किया गया है, क्योंकि वे देश की पहली महिला शिक्षिका थीं और उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और अधिकारों के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। वहीं छत्रपति साहू महाराज ने आज़ादी से पहले ही आरक्षण की अवधारणा को आगे बढ़ाने का कार्य किया था।
इस अवसर पर अजय चौरसिया के नेतृत्व में पीडीए पंचांग को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान वार्डवार और विधानसभा वार चलाया जाएगा तथा पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिले में पंचांग वितरण का कार्य किया जाएगा। कार्यकर्ता गांव-गांव और दुकानों तक जाकर लोगों को पीडीए पंचांग सौंपेंगे। समाजवादी पार्टी का कहना है कि यह अभियान (Varanasi) सामाजिक न्याय, समानता और महापुरुषों के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

