Varanasi: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं की परीक्षा का शुरुआत हो आज हुआ। जिसे लेकर पहले से ही परीक्षार्थियों में काफी चहल-पहल थी। वहीं छात्रों में घबराहट दूर करने और हौसला बढ़ाने के लिए हरिश्चंद्र इंटर कालेज में परीक्षा के प्रथम दिन को उत्सव के रूप में मनाया गया। छात्राओं का तिलक पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
आपको बता दें कि परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेगी। इसं परीक्षाओं के लिए वाराणसी (Varanasi) में कुल 117 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। जिसमें जिले के इंटर और हाईस्कूल के कुल मिलाकर 92277 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए रजिस्टर हुए हैं। पहले दिन हिंदी का पेपर दोनों पालियों में हुआ। जिस बीच पहली पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटर के छात्रों ने परीक्षा दिया।
Varanasi: कैमरे से राखी गयी कड़ी निगरानी
इस दौरान परीक्षा (Varanasi) में किसी भी प्रकार की चुक न हो पाए इसलिए कैमरे से कड़ी निगरानी भी रखी जा रही है। साथ ही औचक निरीक्षण भी किया गया। वहीं हर कक्षा में निरीक्षक की भी तैनाती रही।
हांलाकि परीक्षार्थियों से कहा जाता है कि परीक्षा के लिए जाने से पूर्व सभी जरुरी दस्तावेज रख लें। साथ ही समय से केंद्र पर पहुँचने का भी प्रयास करें।

