Varanasi: वाराणसी के 84 ऐतिहासिक घाटों की श्रृंखला में अब एक और नया घाट जुड़ने जा रहा है। सामने घाट पर बने इस कच्चे घाट को योगी सरकार ने आधुनिक सुविधाओं के साथ पक्का घाट बनवा दिया है। यह घाट, रामनगर ब्रिज के पास स्थित है और अब अपने नए रूप में श्रद्धालुओं और पर्यटकों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने को तैयार है।

Varanasi: लागत करीब 10.55 करोड़ रुपये
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रस्तावित वाराणसी दौरे के दौरान इस घाट का उद्घाटन कर सकते हैं। इस घाट का निर्माण उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड के जरिए कराया गया है, जिसकी लागत करीब 10.55 करोड़ रुपये है। घाट की लंबाई 110 मीटर है और इसका निर्माण (Varanasi) इस तरह से किया गया है कि यह काशी के अन्य ऐतिहासिक घाटों की परंपरा और वास्तुकला से मेल खाता है।

घाट पर हरियाली बढ़ा,ने के लिए हॉर्टिकल्चर का इस्तमाल
घाट पर धार्मिक और पर्यटक दोनों ही गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं दी गई हैं। इसमें चुनार स्टोन (Varanasi) से बनी छतरियां, गजिबो, आरती-पूजा मंच, चेंजिंग रूम, हाईमास्ट लाइट्स, स्ट्रीट लाइट्स, साइनेज, पीने का पानी, पाथवे, पार्किंग और दिव्यांग व बुजुर्गों के लिए विशेष रैंप जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं शामिल हैं। घाट पर हरियाली बढ़ाने के लिए हॉर्टिकल्चर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
यह नया पक्का घाट (Varanasi) स्थानीय लोगों के लिए गंगा स्नान, छठ पूजा, देव दीपावली जैसे आयोजनों में सहूलियत देगा। इसके अलावा, इसे भविष्य में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए भी विकसित करने की योजना है, जिससे धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ एडवेंचर टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।


Comments 1