Varanasi: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाराणसी में देशभक्ति की अनूठी छटा बिखरी। भोजूबीर क्षेत्र में आर्य समाज के तत्वावधान में युवाओं ने अपनी पॉकेट मनी एकत्रित कर भव्य इंडिया गेट और शहीद स्मारक तैयार किया। यह आयोजन पूरी तरह से युवाओं की पहल पर आधारित रहा, जिसने क्षेत्र में देशभक्ति की नई लहर जगा दी।
Varanasi: रंग-बिरंगे लाइटें लोगों को कर रही थी आकर्षित
शहीद स्मारक और इंडिया गेट को आकर्षक रोशनी व रंग-बिरंगे लाइटों से सजाया गया था, जो दूर से ही लोगों का ध्यान खींच रहे थे। आसपास बज रहे देशभक्ति गीतों ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया।
इस अनोखी पहल को देखने के लिए क्षेत्र में भारी भीड़ जुटी। लोग दूर-दराज़ से यहां पहुंचे और इस भव्य आयोजन को कैमरे में कैद करते दिखे। आयोजन (Varanasi) का मकसद देश के वीर जवानों और क्रांतिकारियों को नमन करना और नई पीढ़ी में देशप्रेम की भावना जागृत करना रहा।

