Weather: यूपी में अगस्त के महीने में मानसून एक्टिव है। कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
16 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में 16 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। फ़िलहाल प्रदेश में गंगा और यमुना उफान पर हैं। वाराणसी (Weather) के 65 घाट अभी गंगा में डूबे हैं। पास के जिलों चंदौली और मिर्जापुर में भी तटवर्ती इलाकों में लोगों की दुश्वारियां बढ़ी हैं।
यूपी में इस सीजन में बाढ़ से अब तक 33 जिले प्रभावित हो चुके हैं। हालांकि इधर जलस्तर घटाव होने से थोड़ी राहत है। अभी 15 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मंगलवार की सुबह यूपी के 60 जिलों में 12.1 MM बारिश हुई, जो कि नॉर्मल (Weather) से 21% ज्यादा है।
मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक, यूपी में अभी 6-7 दिनों तक जोरदार बारिश होगी। उसके बाद मानसून ब्रेक जैसी कंडीशन बन सकती है। इससे मानसून (Weather) थोड़ा कमजोर होगा। बारिश बिल्कुल न के बराबर होगी। मगर यूपी की नदियों में बाढ़ का खतरा बना रहेगा, क्योंकि मानसून ब्रेक में हिमालय पर जोरदार बारिश होती है।
Weather: यूपी के 15 जिले बाढ़ से प्रभावित
वाराणसी, गोरखपुर, बिजनौर, बलिया, बारांबकी, बांदा, लखीमपुर खीरी, बस्ती, फर्रुखाबाद, बहराइच, प्रयागराज, सीतापुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा।
यूपी के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर।

