हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की घोषणा शनिवार शाम हो सकती है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। बैठक शाम 4:30 बजे होगी। बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री स्व। वीरभद्र सिंह की पत्नी और कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू से सीएम पद की रेस में पिछड़ गई हैं। अगर उन्हें सीएम नहीं बनाया जाता तो उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
गौरतलब है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सीएम पद पर अपनी दावेदारी कर रहे हैं। उन्होंने उसकी वजह भी बताई हैं। सुक्खू ने कहा, प्रतिभा सिंह के प्रभाव वाले मंडी जिले में कांग्रेस को 10 में से सिर्फ 1 सीट पर जीत मिली। आलाकमान चुनाव से जुड़ी सभी बातों को ध्यान में रखकर फैसला लेगा। जो हमीरपुर सीट है वह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का क्षेत्र है और अनुराग ठाकुर की संसदीय सीट है। हमने वहां शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि हाई कमांड के पास सरे डिटेल्स हैं।
दो उप-चुनाव मोल नहीं लेना चाहती कांग्रेस
दसूरी तरफ, पार्टी का मत है कि मुख्यमंत्री विधायकों में से ही होना चाहिए। इन नेताओं को लगता है कि प्रतिभा सिंह को सीएम बनाने पर दो उप-चुनाव कराने पड़ेंगे। एक लोकसभा का, दूसरा विधानसभा का। ऐसे में जब मंडी में 10 में से 9 सीट कांग्रेस हार गई तो तुरंत उप-चुनाव में उतरना ठीक नहीं होगा। क्योंकि, अगर कहीं हार गए तो जो माहौल बना है वह बिगड़ सकता है। प्रतिभा को संभालने के लिए उनके बेटे विक्रमादित्य को मंत्रिमंडल में बड़ा ओहदा दिया जा सकता है।