शनिवार की सुबह वाराणसी के जैतपुरा इलाके में उस वक्त हडकंप मच गया जब एक कुएं से एक महिला का शव {Women Corpse} मिला। जैतपुरा के थाना क्षेत्र के अंतगर्त स्थित औसानगंज-राजापुरा मार्ग पर गहरे कुएं में महिला का शव {Women Corpse} मिलने से सनसनी फैल गई। इस कुएं में लोग रोजाना नहाने के लिए जाते हैं। शनिवार की सुबह भी लोग रोज की तरह नहाने पहुंचे तो उन लोगों ने नहाने के लिए बाल्टी कुएं में गिराई तो वह किसी चीज में फंस गयी। उसके बाद स्थानीय लोगों ने टार्च जला कर देखा तो पर कुएं में शव दिखाई दिया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर स्थानीय नागरिकों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव {Women Corpse} को बाहर निकाला और उसकी कवायद में जुटी हुई है।
इसके बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी वकील अंसारी ने बताया कि मान की बाग के सामने प्राचीन राजापुरा कुआं है। इस कुएं पर स्थानीय लोग रोजाना नहाने आते हैं। शनिवार को भी लोग इस कुएं पर नहाने के लिए पहुंचे। ऐसे में बार-बार उनकी बाल्टी इस अंधेरे कुएं में किसी चीज से टकरा रही थी पर लोगों ने ध्यान नहीं दिया। लोग नहाकर आपस लौट गए।
अंसारी ने आगे बताया कि सुबह 8 बजे एक व्यक्ति कुएं पर नहाने के लिए पहुंचे थे और उन्होंने कुएं में बाल्टी लटकाई तो वो किसी चीज में फंस गई और बाहर नहीं आ रही थी, जिसपर उन्होंने घर से टार्च मंगाई और टार्च मंगवाकर जब कुएं में देखा गया तो कुएं में एक लाश {Women Corpse} उतराई हुई थी।
Women Corpse : 22 साल पहले भी एक महिला ने दी थी जान
शव की सूचना पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आला अधिकारियों को सूचना देते हुए मौके पर फायरकर्मियों को बुलाया है और शव को निकलने की कवायद में जुट गई है। स्थानीय लोगों की माने तो 22 साल पहले भी इस कुएं में एक महिला ने{Women Corpse} कूदकर जान दे दी थी।