- गरीब कन्याओं को शिक्षा व विवाह में गृहस्थी के सामान दिये गये
- केसरवानी वैश्य महिला सभा का वार्षिकोत्सव मना
राधेश्याम कमल
वाराणसी। अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महिला सभा की ओर से शनिवार को संकटमोचन मंदिर के समीप स्थित एक रेस्टोंरेंट में छठां वार्षिकोत्सव काफी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। महिलाओं ने कई आयोजन कर खूब मस्ती की। कार्यक्रम में चेन्नई एक्सप्रेस की थीम पर सभी महिलाओं ने चेन्नई के परिधान में नृत्य के साथ ही गायन व वादन की मनमोहक प्रस्तुति कर सभी को भावविभोर कर दिया।

महिलाओं के साथ ही बच्चों ने चेन्नई पर आधारित स्किट की प्रस्तुति की। इसके साथ ही मनोरंजन गेम्स हाऊजी का भी कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में गरीब कन्याओं की शिक्षा व उनके विवाह में गृहस्थी के सामानों को भी प्रदान किया गया। संस्था की अध्यक्ष बाबी केशरी ने बताया कि आगामी दिनों में भी 11 गरीब कन्याओं की शादी में गृहस्थी के सामान देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बॉबी केशरी ने किया। कार्यक्रम में महामंत्री विनीता केशरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुप्रिया केशरी व कोषाध्यक्ष शिल्पी केशरी, वैशाली केशरी, सुषमा केशरी, रजनी केशरी, सरोज केशरी, मोहिनी केशरी, नेहा केशरी, ऋषिका केशरी, हर्षिता केशरी समेत संस्था की काफी महिलाएं मौजूद थीं।

