• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Wednesday, October 7, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

विपक्ष पर मोदी का तंज, कहा- नेहरू महान थे तो परिवार का कोई व्यक्ति उनका सरनेम क्यों नहीं रखता

by Jansandesh Times
February 9, 2023
in देश-विदेश
0
विपक्ष पर मोदी का तंज, कहा- नेहरू महान थे तो परिवार का कोई व्यक्ति उनका सरनेम क्यों नहीं रखता
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दिया. इधर प्रधानमंत्री के स्पीच शुरू होने से पहले विपक्षियों ने नारेबाजी शुरू कर दी. जो कि प्रधानमंत्री के 90 मिनट के भाषण के दौरान भी जारी रही. इस पर पीएम मोदी ने कहा- देश देख रहा है कि एक अकेला कितनों पर भारी पड़ रहा है. नारे बोलने के लिए भी लोग बदलने पड़ रहे हैं. मैं अकेला घंटेभ­र से बोल रहा हूं, रुका नहीं. उनके अंदर हौसला नहीं है, वे बचने का रास्ता ढूंढ रहे हैं.

विपक्ष ने सरकार पर सरकारी योजनाओं को बदलने का आरोप लगाया था. जिसके जवाब PM ने कहा- किसी कार्यक्रम में अगर नेहरूजी के नाम का उल्लेख नहीं हुआ, तो कुछ लोगों के बाल खड़े हो जाते थे, लहू गर्म हो जाता था. मुझे ये समझ नहीं आता कि उनकी पीढ़ी का कोई व्यक्ति नेहरू सरनेम रखने से डरता क्यों है. क्या शर्मिंदगी है नेहरू सरनेम रखने में. इतना बड़ा महान व्यक्ति आपको और आपके परिवार को मंजूर नहीं है और आप हमारा हिसाब मांगते हो.

पीएम मोदी न कहा- कुछ लोगों को समझना होगा कि सदियों पुराना देश आम आदमी के पसीने, पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं का देश है. किसी परिवार की जागीर नहीं है. हमने खेल रत्न ध्यानचंद के नाम पर कर दिया. अंडमान के द्वीपों का नाम सुभाष चंद्र बोस, परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर कर दिया. हिमालय की चोटी एवरेस्ट कर दी गई. हमने द्वीपों का नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम कर दिया.

कीचड़ उसके पास था, मेरे पास गुलाल

उन्होंने कहा- सदन में जो बात होती है, उसे देश गंभीरता से सुनता है, लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोगों की वाणी न सिर्फ सदन को, बल्कि देश को निराश करने वाली है. ऐसे सदस्यों को यही कहूंगा कि कीचड़ उसके पास था, मेरे पास गुलाल. जो भी जिसके पास था, उसने दिया उछाल. जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही ज्यादा खिलेगा.

#WATCH देश देख रहा है कि एक अकेला कितनों को भारी पड़ रहा है। उनके (विपक्षी दलों के) पास पर्याप्त नारे नहीं हैं और उन्हें अपने नारे बदलने होंगे। मैं देश के लिए जी रहा हूं: राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/w86yGnrW3H

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2023

इरादा नेकी का, लेकिन 60 साल में गड्ढे कर दिए

अपनी स्पीच में प्रधानमंत्री ने कहा- कल विपक्ष के खड़गे जी ने कहा कि 60 साल में उन्होंने मजबूत बुनियाद बनाई. उनकी शिकायत थी कि बुनियाद हमने बनाई और क्रेडिट मोदी ले रहा है. 2014 में आकर जब मैंने बारीकी से चीजों को देखने का प्रयास किया, तो नजर आया कि 60 साल कांग्रेस के परिवार ने गड्ढे ही गड्ढे कर दिए थे. उनका इरादा नेकी का होगा, लेकिन गड्ढे कर दिए थे.

अर्थनीति को अनर्थ नीति में बदला

पीएम ने कहा- जिन्हें आर्थिक नीतियों की समझ नहीं, सत्ता के खेल खेलना ही जानते हैं. उन्होंने अर्थनीति को अनर्थ नीति में बदल दिया. उन्हें चेतावनी देता हूं कि अपने राज्य को जाकर समझाएं कि ये गलत रास्ते पर न चले जाएं. पड़ोसी देशों का हाल देखिए क्या हाल हुआ है. तत्कालीन लाभ के लिए कर्ज लेने की नीति राज्य को तो बर्बाद कर देगी, देश भी बर्बाद हो जाएगा.

इनकी राजनीति, अर्थ नीति और समाज नीति वोटबैंक के आधार पर ही चलती थी, लेकिन हमने रेहड़ी-ठेले पटरी वालों की चिंता की। PM स्वनिधि और PM विकास योजना के जरिए हमने समाज के एक बड़े वर्ग का सामर्थ्य बढ़ाने का काम किया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/5ywqhEvE85

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2023

राजनीतिक-वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, टीका-टिप्पणी हो सकती है. देश की आर्थिक सेहत के साथ खिलवाड़ मत दीजिए. ऐसा पाप न कीजिए,जो आपके बच्चे के अधिकारों को छीन ले. आप आज मौज कर लें और बच्चे बर्बादी झेलें. ये जो प्रवृत्ति है, वो चिंता का विषय है.

देश के आर्थिक सेहत के लिए राज्यों का अनुशासित रहना आवश्यक

मोदी ने कहा- देश की आर्थिक सेहत के लिए राज्यों को भी अनुशासित होना होगा. तभी राज्य भी विकास की यात्रा का लाभ ले सकेंगे. जिनकी दो वक्त की रोटी का सपना था, उस पर आपने ध्यान नहीं दिया. सामाजिक न्याय आपने नहीं देखा, हमने देखा. अवसरों को उपलब्ध कराने के लिए हमने कदम उठाए. आजाद भारत के सपने पूरे करने के लिए हम संकल्प बद्ध होकर चले.

कांग्रेस को बार-बार देश नकार रही है लेकिन कांग्रेस और उसके साथी अपनी साजिशों से बाज़ नहीं आ रही है लेकिन जनता इसे देख रही है और उनको हर मौके पर सज़ा भी दे रही है: राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/W5xOquuOkM

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2023

दशकों तक आदिवासी विकास से वंचित रहे

PM ने कहा कि कांग्रेस को बार-बार देश नकार रहा है, लेकिन वो अपनी साजिशों से बाज नहीं आ रहे हैं. जनता ये देख रही है और हर मौके पर उन्हें सजा देती रही है. 1857 से लेकर 2014 तक हिंदुस्तान का कोई भी भूभाग उठा लीजिए. आजादी की लड़ाई में आदिवासियों का योगदान सुनहरे पन्नों से भरा है.

दशकों तक आदिवासी भाई विकास से वंचित रहे और विश्वास का सेतु तो कभी बना ही नहीं. नौजवानों के मन में बार-बार सरकारों के लिए सवाल उठते गए. सही नियत से आदिवासियों के कल्याण के लिए समर्पण से काम किया होता तो 21वीं सदी के तीसरे दशक में मुझे इतनी मेहनत ना करनी पड़ती. अटल बिहारी सरकार में आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय, अलग बजट की व्यवस्था हुई.

110 ऐसे आकांक्षी जिले जहां बहुल संख्या आदिवासी की है उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। यहां के शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया गया। बजट में शेड्यूल ट्राइब कंपोनेंट फंड के तहत 2014 के पहले की तुलना में 5 गुना अधिक वृद्धि हुई है: राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/D669tp9F0u

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2023

कांग्रेस ने 90 बार चुनी हुई राज्य सरकारें गिराईं

जो विपक्ष में बैठे हैं, उन्होंने राज्यों के अधिकारों की धज्जियां उड़ा दीं. कौन सत्ता में थे, कौन पार्टी थी, जिन्होंने आर्टिकल 357 का इस्तेमाल किया. 90 बार चुनी हुई सरकारों को गिरा दिया. कौन है वो. किन्होंने ये किया. इतना ही नहीं एक प्रधानमंत्री ने आर्टिकल 356 का 50 बार उपयोग किया. वो हैं इंदिरा गांधी. 50 बार सरकारों को गिरा दिया.

केरल में जो आज इनके साथ खड़े हैं. वामपंथी सरकार थी, जिसे नेहरू जी पसंद नहीं करते थे और उसे गिरा दिया. तमिलनाडु में MGR और करुणानिधि जैसे दिग्गजों की सरकारों को भी इन्हीं कांग्रेस वालों ने बर्बाद कर दिया. MGR की आत्मा देखती होगी कि आप कहां खड़े हो.

यहां पीछे सदन के वरिष्ठ सदस्य हैं, श्रीमान शरद पवार. जब 35-40 साल की उम्र में ये मुख्यमंत्री बने तो उनकी सरकार को भी गिरा दिया गया. आज वे भी वहां हैं. कुछ लोगों ने नाम और कपड़े बदले होंगे ज्योतिषियों की सलाह पर. NTR हेल्थ के लिए अमेरिका गए थे और इन लोगों ने उनकी सरकार को गिराने का प्रयास किया. ये कांग्रेस की राजनीति का कद था.

इतिहास उठा कर देख लिजिए कि वे कौन सी पार्टी थी जिन्होंने आर्टिकल 356 का सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया। 90 बार चुनी हुई सरकारों को गिरा दिया। एक प्रधानमंत्री ने आर्टिकल 356 का 50 बार उपयोग किया, उनका नाम है श्रीमती इंदिरा गांधी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/gFkx4R289O

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2023

कांग्रेस काल में राजभवन पार्टी का दफ्तर बने

राजभवनों को कांग्रेस का दफ्तर बना दिया गया था. 2005 में झारखंड में एनडीए के पास ज्यादा सीटें थीं, लेकिन गवर्नर ने यूपीए को बुलाया था. 1982 में भाजपा और देवीलाल का प्री-पोल एग्रीमेंट था, गवर्नर ने कांग्रेस को बुलाया था. आज ये देश को गुमराह कर रहे हैं.

40 साल में गरीबी हटाने के लिए कुछ नहीं किया

प्रधानमंत्री ने कहा- कोई भी जब सरकार में आता है तो देश के लिए कुछ करने के वादे करके आता है. जनता का भला करने के वादे करके आता है. सिर्फ भावनाएं व्यक्त करने से बात नहीं बनती है. जैसे कभी कहा जाता था गरीबी हटाओ, 4 दशक में कुछ नहीं हुआ. विकास की गति क्या है, विकास की नियत, उसकी दिशा, प्रयास, परिणाम क्या है ये बहुत मायने रखता है.

किसानों का इस्तेमाल राजनीति के लिए किया

अपनी स्पीच में प्रधानमंत्री ने सवाल उठाया- किसानों के लिए क्या नीति थी. ऊपर के कुछ वर्ग को संभाल लेना और उन्हीं से अपनी राजनीति चलाना ही लक्ष्य था. छोटे किसान उपेक्षित थे, उनकी आवाज कोई नहीं सुनता था. हमारी सरकार ने छोटे किसानों पर ध्यान केंद्रित किया. उन्हें बैंकिंग से जोड़ा और आज साल में 3 बार किसान सम्मान निधि उनके खातों में जमा होती है.

हमने मिलेट ईयर के लिए यूएन को लिखा. ये छोटे किसान उगाते हैं. जैसे श्रीफल का महत्व होता है, वैसे ही मिलेट को श्री अन्न का दर्जा मिले. इससे छोटे किसानों को मजबूती मिलेगी. मोटा अनाज पोषण के लिए भी बड़ी ताकत है.

हमने 18 हजार गांवों तक बिजली पहुंचाई

प्रधानमंत्री ने कहा- गांवों में बिजली नहीं थी. दूरदराज के गांव थे, नॉर्थ ईस्ट के गांव थे. पहाड़ी गांव थे. इनके वोट बैंक नहीं थे तो इन्होंने बिजली पहुंचाने पर ध्यान नहीं दिया. हमने कहा कि हम मक्खन नहीं, पत्थर पर लकीर खींचेंगे. हमने 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई. खुशी है कि दूरदराज के गांवों को आजादी के इतने सालों बाद आशा की किरण दिखाई दी.

पहले की सरकारों में कुछ घंटे बिजली आती थी. पहले गांव में एक खंबा गाड़ देते थे तो हर साल उसकी एनिवर्सिरी मनाते थे. हम आज 22 घंटे बिजली देने में सफल हुए हैं. हमने लोगों को उनके भाग्य पर नहीं छोड़ दिया. राजनीतिक फायदे-घाटे की बात नहीं सोची, देश का कल उज्ज्वल बनाने का रास्ता चुना. मेहनत का रास्ता चुना.

वैज्ञानिकों को कांग्रेस ने नीचा दिखाया

PM ने कहा- वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों को नीचा दिखाने के लिए कितने प्रयास हुए. आर्टिकल लिखे गए, टीवी में बोला गया. ये विज्ञान के विरोधी लोग, ये टेक्नोलॉजी के विरोधी लोग हैं. हमारे वैज्ञानिकों को बदनाम करने का मौका नहीं छोड़ते.

हमारे नौजवान नए अनुसंधान कर रहे हैं, ये उन्हें बदनाम कर रहे हैं. इन्हें देश की चिंता नहीं है, अपनी राजनीति की चिंता है. हमें खुशी है कि आज 100 करोड़ से ज्यादा मोबाइल मेरे देश के हाथ में है. कभी इम्पोर्ट करते थे, गर्व है आज एक्सपोर्ट कर रहे हैं.

पुराने सिस्टम से फायदा लेने वाले चिल्ला रहे

हमने सीधे जनधन खाते में पैसे भेजे. हम नया इको सिस्टम लाए. जिन लोगों को पुराने इको सिस्टम के फायदे मिलते थे, उनका चिल्लाना स्वाभाविक है. पहले परियोजनाएं लटकाना, भटकाना कल्चर था. हमने टेक्नोलॉजी का प्लेटफॉर्म तैयार किया और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को गति दे रहे हैं. पहले योजनाएं बनाने में महीनों लगते थे, आज सप्ताहभर में योजनाएं आगे बढ़ा दी जाती हैं. कांग्रेस ने किसी चुनौती का स्थायी समाधान नहीं खोजा.

पंचायत से पार्लियामेंट तक इनकी दुनिया चलती थी

पीएम मोदी ने कहा- पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक इन्हीं की दुनिया चलती थी. देश भी आंख बंद करके उनका समर्थन करता था, लेकिन उन्होंने ऐसी कार्यशैली और कल्चर बनाया कि एक भी चुनौती का परमानेंट सॉल्यूशन निकालने का न सोचा, न सूझा और न प्रयास किया. हमारी सरकार की पहचान पुरुषार्थ के कारण बनी है. एक के बाद एक उठाए गए कदमों के कारण बनी है. आज हम परमानेंट सॉल्यूशन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

जनता कांग्रेस का खाता बंद कर रही

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा- खड़गेजी शिकायत कर रहे थे कि मोदीजी बार-बार मेरे चुनावी क्षेत्र में आते हैं. मैं आता हूं शिकायत करने से पहले ये भी देखो कि कर्नाटक में एक करोड़ 70 लाख जनधन अकाउंट खुले हैं. उन्हीं के इलाके में 8 लाख से ज्यादा ऐसे खाते खुले हैं.

अब बताइए इतने खाते खुल जाएं, लोगों को ताकत मिल जाए और किसी का इतने सालों के बाद खाता बंद हो जाए तो उनकी पीड़ा मैं समझ सकता हूं. बार-बार उनका दर्द झलकता है. कभी यहां तक कह देते हैं कि एक गरीब को हरा दिया. उन्हीं के इलाके की जनता ने दलित तो जिता दिया. जनता आपका खाता बंद कर रही है और आप रोना यहां रो रहे हो.

राहुल के बाद खड़गे की स्पीच के अंश रिकॉर्ड से हटाए गए

खड़गे ने गुरुवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से पूछा कि PM नरेंद्र मोदी पर उनके भाषण के कुछ हिस्सों को संसदीय रिकॉर्ड से क्यों हटाया गया. राज्यसभा में उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मेरे भाषण में किसी के खिलाफ असंसदीय या आरोप लगाने वाली कोई बात थी, लेकिन कुछ शब्दों का गलत मतलब निकाला गया. अगर आपको कोई शंका थी तो आप अलग तरीके से पूछ सकते थे, लेकिन आपने मेरी बात को हटाने के लिए कहा.

Previous Post

पोल्ट्री फॉर्म में आग लगने से हजारों रुपये की मुर्गी व चूजे जलकर रख

Next Post

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में नवीनीकृत ऊर्जा का योगदान विषयक संगोष्ठी का आयोजन 10 फरवारी को

Next Post
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में नवीनीकृत ऊर्जा का योगदान विषयक संगोष्ठी का आयोजन 10 फरवारी को

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में नवीनीकृत ऊर्जा का योगदान विषयक संगोष्ठी का आयोजन 10 फरवारी को

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: भारत-जापान दोस्ती को नई पहचान, शिंजो आबे ‘मेमोरियल कॉरिडोर’ का सीएम योगी ने किया लोकार्पण, अकी आबे हुईं भावुक
  • Varanasi: 52 लावारिस दिवंगतों के लिए काशी के पंचगंगा घाट में हुआ तीर्थ श्राद्ध, अमन कबीर ने निभाया अपनों का फर्ज
  • Varanasi: पितरों की शांति के लिए कोरिया से काशी पहुंचे यात्री, विधि-विधान से किया पूजन
  • भारत ने पुतिन और जेलेंस्की को भेजा 3 सूत्रीय पीस प्लान, Russia-Ukraine युद्ध खत्म कराने के लिए रखा प्रस्ताव
  • RBI ने बढ़ाया रेपो रेट: होम-कार लोन होंगे महंगे, 50 लाख के लोन पर इतनी बढ़ सकती है EMI
  • काशी में 500 बाइकर्स और 51 महिलाओं ने किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक, PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे
  • Varanasi: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर मां गंगा की आरती, सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष आयोजन
  • Varanasi: 55 दिनों से गंगा में नाव संचालन बंद, नाविक समाज के सामने रोजी-रोटी का संकट, संचालन शुरू कराने की उठाई मांग
  • 1400 किमी का सफर तय कर Kashi पहुंचे 500 सेवा संकल्प यात्री: पंकज चौधरी बोले- यात्रियों का पीएम के कर्मभूमि पर भव्य स्वागत
  • PM Modi के सेवा भाव के 25 साल पूरे, दिया ‘We Will Do It’ का नया संकल्प

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: भारत-जापान दोस्ती को नई पहचान, शिंजो आबे ‘मेमोरियल कॉरिडोर’ का सीएम योगी ने किया लोकार्पण, अकी आबे हुईं भावुक
  • Varanasi: 52 लावारिस दिवंगतों के लिए काशी के पंचगंगा घाट में हुआ तीर्थ श्राद्ध, अमन कबीर ने निभाया अपनों का फर्ज
  • Varanasi: पितरों की शांति के लिए कोरिया से काशी पहुंचे यात्री, विधि-विधान से किया पूजन
  • भारत ने पुतिन और जेलेंस्की को भेजा 3 सूत्रीय पीस प्लान, Russia-Ukraine युद्ध खत्म कराने के लिए रखा प्रस्ताव
  • RBI ने बढ़ाया रेपो रेट: होम-कार लोन होंगे महंगे, 50 लाख के लोन पर इतनी बढ़ सकती है EMI
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव