• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Nagpur Violence: औरंगजेब का पुतला जलाने के बाद भड़की आग, 50 गिरफ्तार, कई इलाकों में कर्फ्यू

by Abhishek Seth
March 18, 2025
in देश-विदेश
0
Nagpur Violence
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Nagpur Violence: नागपुर में सोमवार को औरंगजेब का प्रतीकात्मक पुतला जलाने के बाद शहर में हिंसा भड़क उठी, जिसके चलते प्रशासन को 11 इलाकों में कर्फ्यू लागू करना पड़ा। इस हिंसा में 33 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें 3 DCP शामिल हैं। वहीं, 5 आम नागरिक भी घायल हुए हैं, जिनमें से एक को गंभीर हालत में ICU में भर्ती कराया गया है। दंगाइयों ने 12 बाइक, कई कारें और एक JCB में आग लगा दी। अब तक पुलिस ने 50 लोगों को गिरफ्तार किया है।

संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा कड़ी

नागपुर की हिंसा के बाद प्रशासन ने संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) में स्थित औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी है। कब्र स्थल की ओर जाने वाले सभी मार्गों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है। पुलिस आने-जाने वाले लोगों की कड़ी जांच कर रही है, जिसमें उनके नाम, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की जानकारी ली जा रही है।

VHP के प्रदर्शन के बाद भड़की हिंसा

हिंसा की शुरुआत तब हुई जब विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नागपुर में एक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान गोबर के कंडों से भरा एक हरा कपड़ा जलाया गया, जिसे VHP ने औरंगजेब की प्रतीकात्मक कब्र बताया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद सोमवार शाम करीब 7:30 बजे नागपुर के महल इलाके में हिंसा भड़क उठी।

बवाल: घरों पर पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी

प्रदर्शन के कुछ घंटे बाद ही उपद्रवियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में हिंसा फैलानी शुरू कर दी। घरों और दुकानों पर पथराव किया गया, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी गई और कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। बताया जा रहा है कि दंगाइयों ने चेहरा ढंक रखा था और उनके हाथों में तलवारें, डंडे और पेट्रोल भरी बोतलें थीं।

Nagpur Violence: पुलिस पर हमला, DCP कुल्हाड़ी के वार से घायल

हिंसा के दौरान पुलिस बल को भी निशाना बनाया गया। उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया, जिसमें DCP निकेतन कदम कुल्हाड़ी के वार से घायल हो गए। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसके बावजूद रात 10:30 से 11:30 बजे के बीच ओल्ड भंडारा रोड के पास हंसपुरी इलाके में एक और झड़प हुई।

सीएम फडणवीस ने घायल DCP से वीडियो कॉल पर बात की

मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में इस घटना को लेकर बयान दिया। उन्होंने बताया कि नागपुर हिंसा के संबंध में 5 FIR दर्ज की गई हैं और हिंसा में 31 पुलिसकर्मी और 7 नागरिक घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कुल्हाड़ी के वार से घायल हुए DCP निकेतन कदम से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

मुंबई में भी सुरक्षा कड़ी, संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात

नागपुर में फैली हिंसा को देखते हुए प्रशासन ने मुंबई के मुस्लिम बहुल इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी है। नागपुर के गणेशपेठ, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इसके अलावा, मुंबई में भी पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

नागपुर हिंसा पर आपात बैठक, गृह मंत्री ने लिया संज्ञान

हिंसा के मद्देनजर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देर रात कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के साथ बैठक की और घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। नागपुर के संरक्षक मंत्री होने के नाते बावनकुले को हालात का जायजा लेने के लिए नागपुर रवाना किया गया। वहीं, गृह मंत्री ने भी इस मामले का संज्ञान लिया और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।

औरंगजेब की कब्र पर कड़ी सुरक्षा, पुलिस कर रही निगरानी

संभाजीनगर (औरंगाबाद) में स्थित औरंगजेब की कब्र पर भी पुलिस की सख्त निगरानी रखी जा रही है। SP के अनुसार, जिले में SRPF की एक कंपनी और दो प्लाटून तैनात किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस मार्च कर रही है, ताकि किसी भी प्रकार की हिंसा को रोका जा सके।

चश्मदीदों ने बताया – नकाब पहने आए थे दंगाई

हिंसा की चपेट में आए चश्मदीदों ने बताया कि उपद्रवी अपने चेहरे ढंककर आए थे। उनके हाथों में हथियार, लाठियां और ज्वलनशील पदार्थ थे। उन्होंने अचानक घरों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, दुकानों में तोड़फोड़ की और फिर वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

Highlights

  • संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा कड़ी
  • VHP के प्रदर्शन के बाद भड़की हिंसा
  • बवाल: घरों पर पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी
  • Nagpur Violence: पुलिस पर हमला, DCP कुल्हाड़ी के वार से घायल
  • सीएम फडणवीस ने घायल DCP से वीडियो कॉल पर बात की
  • मुंबई में भी सुरक्षा कड़ी, संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात
  • नागपुर हिंसा पर आपात बैठक, गृह मंत्री ने लिया संज्ञान
  • औरंगजेब की कब्र पर कड़ी सुरक्षा, पुलिस कर रही निगरानी
  • चश्मदीदों ने बताया – नकाब पहने आए थे दंगाई
  • नागपुर से विधायक हैं सीएम फडणवीस
  • नागपुर से विधायक हैं सीएम फडणवीस

    नागपुर हिंसा की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बता दें कि फडणवीस नागपुर की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक हैं और इसी वजह से इस घटना को लेकर उनकी विशेष निगरानी बनी हुई है।

    Subscribe our channel

    Related Posts:

    • Uniform Civil Code
      Uniform Civil Code: क्या है 'समान नागरिक संहिता'?…
    • Uniform Civil Code
      समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) पर केजरीवाल…
    • Indian Police
      Police: भारतीय पुलिस के इतिहास के अनछुए पन्ने, पढ़िए…
    • egypt
      Egypt:मिस्र में खुला दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम:…
    • ba
      Bahraich में प्रतिमा विसर्जन में बवाल, युवक की…
    • India
      India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
    Previous Post

    Varanasi: निर्माणाधीन परियोजनाओं को 31 मार्च तक पूरा करने का निर्देश, मंडलायुक्त ने दिए सख्त आदेश, 4 अधिकारियों का रोका वेतन

    Next Post

    महाकुंभ की सफलता पर लोकसभा में पीएम मोदी ने जताया आभार, कांग्रेस ने कसा तंज, राहुल बोले- मृतकों को श्रद्धांजली नहीं दी…

    Next Post
    महाकुंभ

    महाकुंभ की सफलता पर लोकसभा में पीएम मोदी ने जताया आभार, कांग्रेस ने कसा तंज, राहुल बोले- मृतकों को श्रद्धांजली नहीं दी...

    Web Stories

    10 Things to know about The Kerala Story
    Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
    ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
    गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
    बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

    Recent Posts

    • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
    • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
    • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
    • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
    • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
    • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
    • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
    • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
    • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
    • Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

    Categories

    About Us

    Jansandesh Times

    Category

    • अजब गजब
    • अपराध
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • एजुकेशन
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटोमोबाइल
    • कानपुर
    • खान-पान
    • खेल
    • गाजीपुर
    • गोरखपुर
    • चंदौली
    • जौनपुर
    • टीवी
    • टेक्नोलॉजी
    • टॉलीवुड
    • ट्रैवेल
    • दिल्ली
    • देश-विदेश
    • धर्म कर्म
    • प्रयागराज
    • फैशन
    • फ़ोटो गैलरी
    • बलिया
    • बिज़नेस
    • बॉलीवुड
    • भदोही
    • भोजपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मूवी रिव्यु
    • राजनीति
    • राज्य
    • लखनऊ
    • लाइफस्टाइल
    • वाराणसी
    • वेब सीरीज
    • साइंस
    • सोनभद्र
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • हेल्थ
    • हॉलीवुड

    Recent Posts

    • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
    • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
    • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
    • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
    • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
    • #69224 (no title)
    • #69281 (no title)
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    No Result
    View All Result
    • #69224 (no title)
    • #69281 (no title)
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव