Varanasi: धर्म और संस्कृति की नगरी काशी में भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो को लेकर उत्साह चरम पर पहुंचने लगा है। बुधवार को एयर शो की तैयारियों के बीच हेलीकॉप्टरों की रिहर्सल शुरू हुई तो गंगा घाटों पर रोमांचक नजारा देखने को मिला।
जैसे ही भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध ‘सारंग’ एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम के हेलीकॉप्टर अस्सी घाट के आसमान में पहुंचे, वहां पहले से मौजूद लोगों ने हर-हर महादेव का उद्घोष कर उनका स्वागत किया। आसमान में हेलीकॉप्टरों की उड़ान और घाट पर गूंजते जयघोष से पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण हो गया।
रिहर्सल देखने के लिए अस्सी घाट पर बड़ी संख्या में लोग पहले से ही मौजूद थे। हेलीकॉप्टरों को अपने सामने से उड़ान भरते और गंगा के ऊपर से गुजरते देख लोग रोमांचित हो उठे। कई लोग (Varanasi) इस अद्भुत नजारे को अपने मोबाइल फोन में कैद करते नजर आए।
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में वायुसेना के इस प्रदर्शन को देखने के लिए खास उत्सुकता दिखाई दी। काशी के आसमान में हेलीकॉप्टरों की मौजूदगी ने लोगों के बीच होने वाले एयर शो को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी।
Varanasi: लाल-सफेद रंग के हेलीकॉप्टरों ने खींचा ध्यान
रिहर्सल में दिखाई दिए हेलीकॉप्टर भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग टीम के हैं। ये हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा निर्मित ध्रुव उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर हैं। इन हेलीकॉप्टरों (Varanasi) को लाल और सफेद रंग की आकर्षक विशेष सज्जा से तैयार किया गया है, जो मोर की थीम पर आधारित है। इनका विशिष्ट रंग और बनावट इन्हें दूसरे हेलीकॉप्टरों से अलग पहचान देते हैं।
सारंग टीम देश के प्रमुख राष्ट्रीय आयोजनों और विभिन्न एयर शो में हवाई करतब दिखाने के लिए प्रसिद्ध है। टीम के प्रशिक्षित पायलट हेलीकॉप्टरों (Varanasi) के माध्यम से हवा में सटीक नियंत्रण, तालमेल और शानदार उड़ान कौशल का प्रदर्शन करते हैं। ऐसे प्रदर्शन के लिए पायलटों को लंबे समय तक अभ्यास करना पड़ता है।
रिहर्सल के दौरान उड़ान के तालमेल और निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप अभ्यास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
एयर शो को लेकर काशीवासियों में उत्साह
काशी में प्रस्तावित एयर शो को लेकर स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों में भी खास उत्साह है। गंगा के ऊपर आसमान (Varanasi) में भारतीय वायुसेना के विमानों और हेलीकॉप्टरों के प्रदर्शन को देखने के लिए लोग उत्सुक हैं। रिहर्सल के दौरान अस्सी घाट पर उमड़ी भीड़ इस उत्साह की झलक पेश करती नजर आई।
ये भी पढ़ें:- काशी में Air Show: आयोजन के सफलता के लिए मां गंगा की उतारी आरती
भारतीय वायुसेना का यह प्रदर्शन लोगों को देश की हवाई ताकत, आधुनिक तकनीक और पायलटों के कौशल से रूबरू कराने का अवसर होगा। गंगा, काशी के ऐतिहासिक घाटों और आसमान में उड़ान भरते हेलीकॉप्टरों का संगम इस आयोजन को खास बनाएगा। रिहर्सल के साथ ही काशी (Varanasi) में एयर शो का माहौल बनने लगा है और लोग अब मुख्य प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं।
