• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Sunday, September 27, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Sawan First Day: सावन के पहले दिन काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों का भव्य स्वागत, ‘शिखर आराधना’ से हुई पुष्पवर्षा, गूंजा हर-हर महादेव

by Kajal Seth
July 11, 2025
in वाराणसी
0
Sawan First Day
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sawan First Day: सावन मास के पहले ही दिन श्री काशी विश्वनाथ धाम भक्ति, नवाचार और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर नजर आया। शुक्रवार सुबह मंगला आरती के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन शुरू होते ही हर-हर महादेव के जयघोष से सम्पूर्ण धाम गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने शिवभक्ति में डूबकर माह की शुरुआत की, वहीं प्रशासन द्वारा किए गए दिव्य स्वागत ने इस पावन क्षण को और भी ऐतिहासिक बना दिया।

इस बार श्रावण की शुरुआत शुक्रवार को होने के चलते काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा एक नवाचार किया गया, जिसने परंपरा में नए अध्याय जोड़े। श्रद्धालुओं का स्वागत मंदिर द्वार पर पुष्पवर्षा से करने की परंपरा को विस्तार देते हुए इस वर्ष पहली बार मंदिर (Sawan First Day) के शिखरों पर भी पुष्पवर्षा की गई। इसे ‘शिखर आराधना’ नाम दिया गया। यह आयोजन भगवान विश्वनाथ, भगवान दंडपाणि और भगवान बैकुण्ठेश्वर के शिखरों के समक्ष संपन्न हुआ, जहां से पुष्पों की वर्षा कर भक्तों का अभिनंदन किया गया।

पुष्पवर्षा की यह दिव्यता केवल शिवलिंग तक सीमित नहीं रही, बल्कि गर्भगृह से शुरू होकर भगवान बद्रीनारायण मंदिर तक की गई, जिसमें हरि और हर – शिव और विष्णु की संयुक्त आराधना का सुंदर प्रतीकात्मक स्वरूप दिखा। यह चरण श्री काशी की आध्यात्मिक विविधता को जीवंत करता दिखा।

Sawan First Day: तीन थालों में पुष्प और पत्रदल मां अन्नपूर्णा को समर्पित

विशेष बात यह रही कि तीन थालों में पुष्प और पत्रदल मां अन्नपूर्णा को समर्पित किए गए। इसके पश्चात यह पूजित पुष्प-पत्र श्रद्धालुओं को अक्षत प्रसाद के साथ वितरित किए गए। शुक्रवार को मातृशक्ति की आराधना (Sawan First Day) के विशेष दिन के रूप में देखा जाता है, ऐसे में मां अन्नपूर्णा को समर्पित यह भावपूर्ण चरण भक्तों के लिए अनूठा अनुभव रहा।

इस त्रिस्तरीय आयोजन का आधार शैव परंपरा की त्रैतीय विशेषता रही – त्रिशूल, त्रिपुण्ड तिलक और त्रिदल बेलपत्र, जो शिव आराधना के मूल तत्व हैं। शिव के त्रिदेव स्वरूप – ब्रह्मा, विष्णु और महेश – की अवधारणा को इस आयोजन के माध्यम से मूर्त रूप दिया गया। यह आयोजन केवल आध्यात्मिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी उल्लेखनीय रहा।

पूरे कार्यक्रम की अगुवाई मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने की। उनके साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर शम्भू शरण और तहसीलदार मिनी एल. शेखर सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इन सभी ने श्रद्धालुओं (Sawan First Day) पर स्वयं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, जो भक्तों के लिए अत्यंत विशेष क्षण रहा।

Also Read

काशी विश्वनाथ धाम में हुए इस अभिनव आयोजन ने यह स्पष्ट किया कि श्रद्धा और परंपरा के साथ जब रचनात्मकता का समावेश होता है, तो भक्ति का अनुभव और भी दिव्य हो उठता है। सावन के पहले ही दिन इस विशेष आयोजन ने न केवल भक्तों को भावविभोर किया, बल्कि काशी की धार्मिक सांस्कृतिक परंपरा में एक नई आध्यात्मिक लहर भी भर दी।

Previous Post

Varanasi: तीर्थ पुरोहित दंपती हत्याकांड में कोर्ट ने 6 साल बाद सुनाया फैसला, चार को उम्रकैद, दो को पांच साल की सजा

Next Post

Varanasi: 5 करोड़ की फर्जीवाड़ा मामले में फाइनेंस कंपनी की निदेशक की पत्नी गिरफ्तार, यस बैंक के पूर्व मैनेजर समेत कई पर धोखाधड़ी का आरोप

Next Post
Purvanchal Discom Varanasi Mumbai

Varanasi: 5 करोड़ की फर्जीवाड़ा मामले में फाइनेंस कंपनी की निदेशक की पत्नी गिरफ्तार, यस बैंक के पूर्व मैनेजर समेत कई पर धोखाधड़ी का आरोप

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: फिर बढ़ने लगना गंगा का जलस्तर, 5 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा पानी
  • Chaubepur: 72 घंटे की बारिश से बढ़ी दुश्वारियां, कच्चे मकान और पेड़ गिरे,जनजीवन हुआ प्रभावित
  • BHU में अनिश्चितकालीन धरने का चौथा दिन: छात्रों ने किया सुंदरकांड पाठ, चीफ प्रॉक्टर और प्रोक्टोरियल बोर्ड को हटाने की मांग
  • Varanasi:  शुरू हुई 240 साल पुरानी विश्वप्रसिद्ध रामनगर की रामलीला, क्षीर सागर में तब्दील रामबाग, उमड़ा जनसैलाब
  • ChatGPT यूजर्स की 53 तस्वीरें लीक! AI एजेंट्स की मनमानी से OpenAI पर उठे प्राइवेसी के बड़े सवाल
  • Azamgarh: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, चाचा-भतीजे की मौत
  • Varanasi: ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ नाम के बोर्ड को लेकर विवाद, पूर्व पार्षद ने पुलिस से जांच की मांग
  • Bhadohi: 3200 करोड़ की सरकारी जमीन बचाने के लिए भीख मांगकर प्रदर्शन, तहसील परिसर में अधिवक्ता ने उठाई जांच की मांग
  • Sonbhadra: डिजिटल अरेस्ट का ऐसा खेल, दंग रह गई पुलिस, होने वाली पत्नी और सास के साथ मिलकर रची 2.36 करोड़ की ठगी की साजिश
  • Lucknow: दवाइयां और जांच हिंदी में लिखें डॉक्टर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों से की अपील

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: फिर बढ़ने लगना गंगा का जलस्तर, 5 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा पानी
  • Chaubepur: 72 घंटे की बारिश से बढ़ी दुश्वारियां, कच्चे मकान और पेड़ गिरे,जनजीवन हुआ प्रभावित
  • BHU में अनिश्चितकालीन धरने का चौथा दिन: छात्रों ने किया सुंदरकांड पाठ, चीफ प्रॉक्टर और प्रोक्टोरियल बोर्ड को हटाने की मांग
  • Varanasi:  शुरू हुई 240 साल पुरानी विश्वप्रसिद्ध रामनगर की रामलीला, क्षीर सागर में तब्दील रामबाग, उमड़ा जनसैलाब
  • ChatGPT यूजर्स की 53 तस्वीरें लीक! AI एजेंट्स की मनमानी से OpenAI पर उठे प्राइवेसी के बड़े सवाल
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव