• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Sunday, September 13, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Varanasi हेरिटेज मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजिस्ट ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव

by Jansandesh Times
September 13, 2026
in वाराणसी
1
varanasi
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के यूरोलॉजिस्ट डॉ. शुभंकर गौतम (40) ने शनिवार रात अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। उनका शव परिसर स्थित आवास के कमरे नंबर 802 में बेड पर बैठी हुई अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डॉक्टर का मोबाइल फोन भी जांच के लिए कब्जे में लिया है। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। वहीं सुचना मिलते ही रविवार को सुबह डॉक्टर के परिजन पटना से वाराणसी पहुंचे।

डॉ. शुभंकर गौतम पिछले करीब तीन वर्षों से हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (Varanasi) में यूरोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने एम्स से एमएस और इसके बाद एमसीएच की डिग्री हासिल की थी। मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले डॉ. शुभंकर की करीब पांच वर्ष पहले शादी हुई थी। वह वाराणसी में अकेले रहते थे, जबकि उनका परिवार पटना में रहता था।

सुबह ओपीडी में देखे मरीज, फिर कमरे में चले गए

साथी चिकित्सकों के अनुसार शनिवार सुबह डॉ. शुभंकर ने अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को देखा था। इसके बाद वह मेडिकल कॉलेज (Varanasi) परिसर में स्थित अपने कमरे में चले गए। बताया जा रहा है कि शाम के समय उनकी फोन पर पत्नी से बातचीत हुई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आ रही है। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।बताया जा रहा है कि बातचीत के बाद डॉ. शुभंकर कुछ समय के लिए अस्पताल गए थे। वहां से वह कुछ चिकित्सकीय सामग्री लेकर वापस अपने कमरे में लौटे। इसके बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। ऐसे में देर रात तक कमरे से बाहर नहीं आने पर किसी को घटना की जानकारी नहीं हुई।

मेस में खाना खाने नहीं पहुंचे तो साथियों को हुई चिंता

शनिवार रात करीब 10 बजे तक जब डॉ. शुभंकर (Varanasi) हॉस्टल मेस में खाना खाने नहीं पहुंचे तो उनके साथी चिकित्सकों को चिंता हुई। उन्होंने मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठा। कई बार फोन करने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने पर साथी डॉक्टर सुरक्षा गार्ड को साथ लेकर उनके कमरे पर पहुंचे।

कमरे के दरवाजे पर काफी देर तक दस्तक दी गई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका पर साथियों और सुरक्षा गार्ड ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। अंदर बेड पर डॉ. शुभंकर का शव बैठी हुई अवस्था में मिला। पास में चिकित्सकीय सामग्री और दवा की खाली शीशी भी पड़ी थी। (Varanasi) पुलिस ने मौके से मिली सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शव देखकर घबरा गई महिला चिकित्सक

कमरे में पहुंचने के दौरान मौजूद एक महिला चिकित्सक ने डॉ. शुभंकर को आवाज दी और उन्हें हिलाकर जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। यह देखकर वह घबरा गईं और चीखते हुए कमरे से बाहर निकल गईं। इसके बाद घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन और (Varanasi) पुलिस को दी गई।साथी चिकित्सकों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने की पूरी घटना का वीडियो भी बनाया है। पुलिस इस वीडियो और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

मोबाइल फोन और अंतिम बातचीत की जांच

पुलिस ने डॉ. शुभंकर का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है। (Varanasi) पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना से पहले उन्होंने पत्नी और परिवार के सदस्यों से फोन पर बातचीत की थी। हालांकि बातचीत में क्या बात हुई और उसका घटना से कोई संबंध था या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मोबाइल की जांच और कॉल विवरण के आधार पर पूरे घटनाक्रम को समझने का प्रयास कर रही है।

इस दौरान चीकित्सकों ने बताया कि डॉ. शुभंकर पिछले कुछ दिनों से परेशान नजर आ रहे थे। उनके व्यवहार में भी बदलाव महसूस किया गया था। वह अस्पताल में मरीजों को देखने के बाद अधिकतर सीधे अपने आवास पर चले जाते थे और ज्यादा लोगों के संपर्क में नहीं रहते थे। हालांकि उनकी परेशानी की वजह के बारे में साथी चिकित्सक भी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता सके।

स्वजन के पहुंचने के बाद स्पष्ट होगा कारण

रविवार सुबह डॉ. शुभंकर के परिवार के लोग पटना से वाराणसी (Varanasi) पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। परिवार के सदस्यों से बातचीत और मोबाइल फोन की जांच के बाद घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े: वाराणसी: आंखों पर पट्टी बांधकर उकेर देते हैं बप्पा की मूरत

पुलिस घटनास्थल से मिले चिकित्सकीय सामान, दवा की शीशी, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। फिलहाल (Varanasi) पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Previous Post

Varanasi: आंखों पर पट्टी बांधकर उकेर देते हैं बप्पा की मूरत, 35 साल से गणेश भक्ति में लीन हैं चित्रकार विजय

Next Post

Varanasi: 10 साल से सीवर-जलभराव से बेहाल विश्वकर्मा नगर, सड़क पर उतरे लोग – बोले, अब निरीक्षण नहीं समाधान चाहिए

Next Post
varanasi

Varanasi: 10 साल से सीवर-जलभराव से बेहाल विश्वकर्मा नगर, सड़क पर उतरे लोग - बोले, अब निरीक्षण नहीं समाधान चाहिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • गंभीर दुर्घटना के बाद BHU छात्र के उपचार में कथित लापरवाही,छात्रों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप
  • Varanasi: 10 साल से सीवर-जलभराव से बेहाल विश्वकर्मा नगर, सड़क पर उतरे लोग – बोले, अब निरीक्षण नहीं समाधान चाहिए
  • Varanasi हेरिटेज मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजिस्ट ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव
  • Varanasi: आंखों पर पट्टी बांधकर उकेर देते हैं बप्पा की मूरत, 35 साल से गणेश भक्ति में लीन हैं चित्रकार विजय
  • Varanasi: सीवर लाइनों में मिलीं बालू की बोरियां, साजिश की आशंका; जलभराव के मुद्दे पर अखिलेश का तंज,मचा हड़कंप
  • SIT की क्लीन चिट के बाद काशी पहुंचे चंपत राय, सिद्ध पीठ नरसिंह मठ में किया पूजन
  • वाराणसी में Gen-z की जनसभा: नेहा बोरा ने छात्रों से किया संवाद, आईआईटी-बीएचयू की घटना का भी उठा मुद्दा
  • BRICS के देशों में पढ़ाई के नए विकल्प, टॉप यूनिवर्सिटी में एडमिशन में लेना हुआ आसान
  • Varanasi: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचा मुस्लिम युवक, पुलिस ने चाकू भी किया बरामद, पूछताछ में सामने आई मार्मिक तस्वीर
  • Varanasi: युवती को कार में जबरन खींचा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, घर से निकली थी बिना बताए

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • गंभीर दुर्घटना के बाद BHU छात्र के उपचार में कथित लापरवाही,छात्रों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप
  • Varanasi: 10 साल से सीवर-जलभराव से बेहाल विश्वकर्मा नगर, सड़क पर उतरे लोग – बोले, अब निरीक्षण नहीं समाधान चाहिए
  • Varanasi हेरिटेज मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजिस्ट ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव
  • Varanasi: आंखों पर पट्टी बांधकर उकेर देते हैं बप्पा की मूरत, 35 साल से गणेश भक्ति में लीन हैं चित्रकार विजय
  • Varanasi: सीवर लाइनों में मिलीं बालू की बोरियां, साजिश की आशंका; जलभराव के मुद्दे पर अखिलेश का तंज,मचा हड़कंप
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव