Varanasi: शिक्षक MLC चुनाव की मतगणना में पहले चक्र में सपा के लाल बिहारी यादव को 10,958 मत मिले, जबकि भाजपा के प्रमोद कुमार को 6,060 मत प्राप्त हुए। लाल बिहारी यादव ने 4,898 मतों की बढ़त बना ली हैं। बढ़त के बाद उनकी जीत के बाद समर्थकों में उत्साह है। वाही उनकी जीत पर कार्यकर्ताओं ने उनको माला पहना कर बधाई दी हैं. वहीं डीएम ने उन्हें प्रमाण-पत्र भी सौपा है।
आपको बता दें कि Varanasi खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव ने बड़ी जीत दर्ज की है। मतगणना में उन्होंने भाजपा के डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को 4898 मतों के अंतर से हराया हैं. लाल बिहारी यादव को कुल 10958 मत मिले, जबकि डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के पक्ष में 6060 मत पड़े। उनकी इस जीत से सपा समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा हैं।

4898 के मतों का अंतर
दरअसल, शिक्षक एमएलसी सीट Varanasi पर प्रथम अधिमान के मतों की गणना पूरी होने के बाद जारी विवरण पत्र में लाल बिहारी यादव की बढ़त सामने आई। इस सीट पर कुल 22943 वैध मत मिले, दोनों प्रमुख प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर 4898 रहा।

Varanasi: कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल
अन्य प्रत्याशियों में डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह को 3111, धर्मेंद्र कुमार यादव को 1088, सुधांशु शेखर त्रिपाठी को 533, चेतनारायण दुबे को 450, संजय राय निष्पक्ष को 301, डॉ. कपिल अस्थाना को 152, अक्षय सिंह और देव नारायण सिंह को 108-108 मत मिले। वहीं सपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जशन की लहर हैं।
ये भी पढ़े:- इंदारा में मकान के अंदर पटाखों का जखीर

