• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Monday, September 28, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Vice-President: काशी में बोले उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ – ‘प्रतिज्ञा करें कि भारत माता के लिए दिन-रात काम करेंगे’

by Abhishek Seth
November 2, 2023
in वाराणसी
0
[Vice-President]
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • धारा 370 का हटना कश्मीर के लिए बड़ी उपलब्धि : धनखड़
  • 2030 तक भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा, ऐतिहासिक है महिला आरक्षण बिल

जितेंद्र श्रीवास्तव

Vice-President: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि धारा 370 का हटना कश्मीर के लिए बड़ी उपलब्धि है। धारा 370 की वजह से कश्मीर ने बहुत कुछ सहा है। वह अस्थायी धारा धीरे-धीरे स्थायी बन गयी थी, जिसका खात्मा किया गया। एक दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को यहां आए उपराष्ट्रपति बड़ालालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के 51वें राष्ट्रीय कंपनी सचिव सम्मेलन में मुख्य अतिथि थे।

उपराष्ट्रपति [Vice-President] जगदीप धनखड़ ने कहा सचिव सम्मेलन के लिए काशी को चुना गया, यह एक महान उपलब्धि है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने काशी का काया पलट कर दिया है। उपराष्ट्रपति ने कहा, वर्षों से लंबित राम मंदिर का फैसला आया और उसका निर्माण चल रहा है और हमें इंतजार है जनवरी 2024 का, जब उसका भव्य उद्घाटन होगा। उन्होंने देश की मजबूत आर्थिक स्थिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक वह समय था, जब हमारी आर्थिक साख को बचाने के लिए देश का सोना विदेश में गिरवी रखना पड़ा था।

उन्होंने कहा एक समय था, जब एक दशक पहले भारत को दुनिया की पांच सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था और वहां से लेकर 2022 तक हमने जो यात्रा तय की, वह देखने लायक है। 2022 में वह गर्व का क्षण आया, जब भारत दुनिया की पांचवीं सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनकर विश्व फलक पर उभरा और हमने इस यात्रा में ग्रेट ब्रिटेन, जिसने हम पर सैकड़ों वर्ष शासन किया और फ्रांस जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कहा हमें कोई संदेह नहीं है कि इस दशक के अंत यानी 2030 तक भारत जर्मनी और जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा।

उपराष्ट्रपति [Vice-President] ने कहा कि सत्ता के गलियारे, जो पहले सत्ता के दलालों से भरे रहते थे और नीतियों व निर्णयों को प्रभावित करते थे, देश को प्रभावित करते थे, आज वह सब गायब हो गए हैं, कहीं दिखाई नहीं देते। सत्ता के गलियारों को दलालों से पूरी तरीके से मुक्त कर दिया गया है और अब शासन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया गया है, जिसने हमारी विकास यात्रा को गति दी है और भारत इस मुकाम तक पहुंचा है।

[Vice-President]

दूसरी चीज जिसने भारत को इस बुलंदी पर पहुंचाया है, वह है सरकार की जनहितकारी नीतियां और देश को आगे ले जाने वाली दूरदर्शी सोच। उन्होंने कहा कि कभी किसी ने सोचा नहीं था कि हर घर में शौचालय, गैस कनेक्शन, नल होंगे और नलों में जल होगा। इतने बड़े देश में और इतनी बड़ी जनसंख्या को यह सब उपलब्ध कराना एक चुनौती से कम नहीं था, लेकिन सरकार ने उसे हासिल किया। यहां हम संकल्प लें कि भारत माता के लिए दिन-रात काम करेंगे।

उन्होंने [Vice-President] कहा कि महिला आरक्षण बिल का पास होना ऐतिहासिक कदम रहा है। इस अवसर पर कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण पहलों और प्रकाशनों का अनावरण भी हुआ। अधिवेशन में संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता, सचिव आशीष मोहन, केंद्रीय सदस्य धनंजय शुक्ला, उपराष्ट्रपति के सचिव सुनील गुप्ता आदि उपस्थित थे। तत्पश्चात उपराष्ट्रपति काशी विश्वनाथ मंदिर गए और वहां दर्शन-पूजन कर देश की खुशहाली के लिए कामना की। इससे पूर्व बाबतपुर लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उपराष्ट्रपति के पहुंचने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आदि ने उनका स्वागत किया।

कंपनी सचिव शासन के कस्टोडियन

उपराष्ट्रपति [Vice-President] ने जोर देकर कहा कि जो मूलभूत परिवर्तन देश में हो रहे हैं, इस परिवर्तन में कंपनी सचिवों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी और वे निभा रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप ऐसे ही शानदार प्रयास भविष्य में भी जारी रखेंगे। आप शासन के कस्टोडियन हैं। जो इंडिया इंक के अनुपालन और शासन को उच्च बनाए रखते हैं। वे व्यवस्था में बदलाव के केंद्र हैं और हर कार्य में प्रेरणादायक भूमिका निभा रहे हैं। उन्होने कहा कि एक समय था, जब हमारे उद्योग कठिन समय से गुजर रहे थे और किसी के पास कोई तरीका नहीं था कि कैसे वहां से बाहर निकला जाए। आज स्थिति एकदम अलग है।

[Vice-President]

उपराष्ट्रपति [Vice-President] ने युवाओं के प्रतिभा की प्रसंशा करते हुए कहा कि हम भारतीय जीनियस होते हैं और हम बहुत जल्दी सीखते हैं। हमें कोई सिखाएं या ना सिखाएं, हम सीख लेते हैं। हर भारतीय में एक एकलव्य है। आर्थिक राष्ट्रवाद के बारे में बात करते हुए श्री धनखड़ [Vice-President] ने कहा कि ट्रेड बिजनेस और इंडस्ट्री को एक साथ आना पड़ेगा तो हमारे देश की अर्थव्यवस्था और तेजी से बढ़ेगी। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में कहा था ‘वोकल फॉर लोकल’, अगर हम इस रास्ते पर चलते हैं तो हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उज्जवल भविष्य प्रदान करेंगे।

Highlights

  • कंपनी सचिव शासन के कस्टोडियन
  • Vice-President बोले जीएसटी के अभूतपूर्व फायदे देश देख रहा
  • विश्व बैंक ने भी की है भारत की प्रशंसा
  • देश में आज कानून का राज

Vice-President बोले जीएसटी के अभूतपूर्व फायदे देश देख रहा

उपराष्ट्रपति [Vice-President] ने कहा कि भारत ने दुनिया की सबसे ज्यादा सुधारात्मक कर प्रणाली जीएसटी हमारे देश में लागू की और उसके अभूतपूर्व फायदे आज देश देख रहा है। तकनीकी क्षेत्र में भारत के बढ़ते कदम का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि हम क्वांटम कंप्यूटिंग की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा ऐसे देश दुनिया में बहुत कम हैं जो इस दिशा में काम कर रहे हैं। इससे बहुत बड़ी मात्रा में रोजगार सृजन होगा।

[Vice-President]

उन्होंने [Vice-President] कहा हम 6जी में लीड ले रहे हैं। ये बड़ी उपलब्धियां हैं, हमें इन पर गर्व करना चाहिए। किसान सम्मान निधि का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि 110 मिलियन किसान साल में तीन बार अपने खातों में सीधे पैसा प्राप्त कर रहे हैं। इसमें महत्वपूर्ण यह नहीं है कि सरकार उन्हें पैसा भेज रही है। महत्वपूर्ण यह है कि तकनीकी सुधारों के कारण हमारा किसान उस पैसे को सीधे अपने खाते में लेने में समर्थ बना है। भारत आज तेजी से आगे बढ़ रहा है। इतना तेजी से पहले कभी नहीं बढ़ा था और यह विकास यात्रा रुकने वाली नहीं है।

विश्व बैंक ने भी की है भारत की प्रशंसा

उपराष्ट्रपति [Vice-President] ने कहा कि भारत की साख की प्रशंसा करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रेसिडेंट ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे उपयुक्त निवेश करने वाले देश के रुप में उभरा है। उपराष्ट्रपति ने बताया कि विश्व बैंक के अध्यक्ष ने कहा कि भारत में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को देखकर मैं आश्चर्यचकित हूं। भारत ने जो छह साल में किया है, वह 47 वर्षों में भी नहीं किया जा सकता था।

देश में आज कानून का राज

देश में कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए श्री धनखड़ [Vice-President] ने कहा आज कानून का राज है। कोई भी व्यक्ति कानून के ऊपर नहीं हो सकता। चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो। हम अमृत काल में हैं। प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के कारण यह अमृत काल अब गौरव काल बन चुका है। आपने भारत के लिए दुनिया में इतना सम्मान पहले कभी नहीं देखा होगा, जितना आज है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री का सम्मान आज विश्व स्तर पर जिस कद का है, वैसा पहले कभी नहीं था। आज जब भारत के प्रधानमंत्री बोलते हैं तो दुनिया उनको सुनती है। आज भारत दुनिया के लिए एजेंडा सेट करता है। दुनिया ने देखा कैसे भारत ने पूरी दुनिया को योग दिया।

Subscribe our channel

Previous Post

Sanskriti Sansad: श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में सैकड़ों संतों ने किया महारुद्राभिषेक, राम मंदिर आंदोलन में मारे गये कारसेवकों को दी श्रद्धांजलि

Next Post

बनारस रंग महोत्सव {Banaras Rang Mahotsav} : नाटक ‘नाथवती अनाथवत’ प्रभावशाली मंचन, पूर्णिमा पांडेय ने एकल अभिनय से विभिन्न पात्रों को जिया

Next Post
Banaras Rang Mahotsav

बनारस रंग महोत्सव {Banaras Rang Mahotsav} : नाटक 'नाथवती अनाथवत' प्रभावशाली मंचन, पूर्णिमा पांडेय ने एकल अभिनय से विभिन्न पात्रों को जिया

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: जिले की 750 समूह सखियों ने उठाई आवाज, 20 हजार रुपये मानदेय व स्मार्ट फ़ोन की करी मांग
  • 200 टन का बॉयलर लेकर 308 पहियों वाला महाट्रेलर पहुंचा Varanasi, मोहनसराय में रास्ता बनाने की तैयारी तेज, लोगों में कौतूहल
  • Varanasi पहुंचे नितीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, ब‍िहार की कानून व्‍यवस्‍था पर भी बोले
  • Varanasi: पंखे के गोदाम में भीषण आग, 25 करोड़ का नुकसान, आग बुझाने के लिए पानी की रही किल्लत
  • Varanasi: तेज रफ्तार कार की टक्कर से लालपुर-पांडेयपुर थाने के हेड कांस्टेबल गंभीर घायल, बायां पैर कटा
  • Varanasi: 308 पहियों वाला महाबली ट्रक, 200 टन की मशीन लेकर ओडिशा से यूपी का सफर
  • Varanasi: सनातन शब्द बोलने से काम नहीं चलेगा, आचरण और एकता में लाना होगा सनातन – सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज
  • Gorakhpur में जलभराव पर भिड़े बीजेपी पार्षद और रवि किशन, सपा-बसपा के तंज वाला VIDEO वायरल
  • Varanasi: जिंदा रहते अपनों ने नहीं पूछा हाल, अपना घर आश्रम की तस्वीर ने खोले रिश्तों राज,एक साल में 55 बुजुर्गों की मौत
  • Varanasi: ‘मन की बात’ का 138वां संस्करण, कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन, जनभागीदारी को बताया राष्ट्र निर्माण का आधार

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: जिले की 750 समूह सखियों ने उठाई आवाज, 20 हजार रुपये मानदेय व स्मार्ट फ़ोन की करी मांग
  • 200 टन का बॉयलर लेकर 308 पहियों वाला महाट्रेलर पहुंचा Varanasi, मोहनसराय में रास्ता बनाने की तैयारी तेज, लोगों में कौतूहल
  • Varanasi पहुंचे नितीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, ब‍िहार की कानून व्‍यवस्‍था पर भी बोले
  • Varanasi: पंखे के गोदाम में भीषण आग, 25 करोड़ का नुकसान, आग बुझाने के लिए पानी की रही किल्लत
  • Varanasi: तेज रफ्तार कार की टक्कर से लालपुर-पांडेयपुर थाने के हेड कांस्टेबल गंभीर घायल, बायां पैर कटा
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव