• About Us
  • EPaper
  • Privacy Policy
    • Privacy Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Friday, November 13, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Varanasi: काशी में जीवंत हुआ द्वापर युग, कालिया नाग के फन पर सवार होकर निकले कन्हैया

by Jansandesh Times
November 13, 2026
in वाराणसी
1
varanasi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: महादेव की नगरी काशी सदियों से अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को संजोए हुए है। इन्हीं परंपराओं में विश्वप्रसिद्ध नाग नथैया लीला का विशेष स्थान है। मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर गोस्वामी तुलसीदास ने लगभग 500 वर्ष पूर्व तुलसी घाट पर इस लीला की शुरुआत की थी। शुक्रवार को तुलसी घाट पर इस ऐतिहासिक लीला का भव्य मंचन हुआ। भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत लीला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा घाट भक्तिमय माहौल में डूब गया। लाखों की संख्या में श्रद्धालु कृष्ण लीला को देखने के लिए चार से पांच घंटे पूर्व घाटों पर पहुंच गए थे। तुलसी घाट अस्सी घाट, गंगा महल घाट, रिवा घाट सहित अन्य घाटों पर तिल रखने की भी जगह नहीं बची थी।

काशीराज परिवार (Varanasi) के प्रतिनिधि डॉ। अनंत नारायण सिंह ने परंपरा का निर्वहन करते हुए विश्वप्रसिद्ध नाग नथैया लीला में सहभागिता की और भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन किए। काशी राजपरिवार की ओर से सदियों से इस लीला में सहभागिता की परंपरा निभाई जाती रही है।

कालिया नाग के फन पर सवार होकर निकले कन्हैया

वाराणसी (Varanasi) के प्रसिद्ध तुलसी घाट पर शुक्रवार को कुछ पलों के लिए द्वापर युग का दृश्य साकार हो उठा। पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण अपने बाल सखाओं के साथ यमुना किनारे गेंद खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी गेंद नदी में जा गिरी। गेंद निकालने के लिए श्रीकृष्ण कदंब के पेड़ पर चढ़े और यमुना में छलांग लगा दी। इसके बाद उन्होंने कालिया नाग का मर्दन कर उसे यमुना छोड़ने का आदेश दिया। लीला के दौरान भगवान श्रीकृष्ण कालिया नाग के फन पर सवार होकर नदी से बाहर प्रकट हुए। यह दृश्य देखते ही घाट पर मौजूद श्रद्धालु भक्ति और उल्लास से झूम उठे।

गूंजे श्रीकृष्ण और हर-हर महादेव के जयकारे

लीला के मंचन के दौरान दिखाया गया कि भगवान श्रीकृष्ण अपने बाल सखाओं के साथ घाट (Varanasi) किनारे फूलों से बनी गेंद से खेलते हैं। खेलते-खेलते गेंद नदी में चली जाती है। इसके बाद कन्हैया कदंब के पेड़ पर चढ़कर गंगा की लहरों में छलांग लगा देते हैं। कुछ ही क्षणों बाद कालिया नाग के फन पर सवार होकर भगवान श्रीकृष्ण जल से बाहर निकलते हैं। इस अद्भुत दृश्य के साथ ही पूरा तुलसी घाट जय श्रीकृष्ण और हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठता है। ऐसा प्रतीत होता है मानो काशी में यमुना का अवतरण हो गया हो और कलियुग में द्वापर युग जीवंत हो उठा हो।

श्रद्धालुओं ने बताया अद्भुत अनुभव

नाग नथैया लीला देखने (Varanasi) पहुंचे श्रद्धालु सोनू ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से भगवान श्रीकृष्ण की इस अद्भुत लीला का दर्शन करने आ रहे हैं। उन्हें हर साल इस आयोजन का इंतजार रहता है। उन्होंने कहा कि जब भगवान श्रीकृष्ण गंगा में छलांग लगाते हैं तो कुछ पलों के लिए ऐसा महसूस होता है, मानो गंगा यमुना में बदल गई हो और कलियुग द्वापर युग में परिवर्तित हो गया हो। चारों ओर हर-हर महादेव और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजने लगते हैं।

श्रद्धालु सोनू झा ने बताया कि यह बहुत ही पुरानी परंपरा है और यह लक्खा मेले में शुमार है यहां पर देश के साथ है विदेश से भी श्रद्धालु इस लीला को देखने पहुंचते हैं इस अद्भुत लीला को लोग अपने कैमरे और अपने मन मस्तिष्क में खींचते हैं। (Varanasi) लोगों के लिए यह अद्भुत क्षण होता है जब यहां भगवान श्री कृष्णा अपने शाखा के साथ गेंद खेलते हैं और उनकी गेद जमुना जी में चली जाती है। उसे निकालने के लिए भगवान कृष्ण कदम के पेड़ से चलांग लगा देते हैं और कालिया नाग का मन वरदान कर उसे पर नृत्य करते हुए लोगों को दर्शन देते हैं और भगवान श्री कृष्ण की लोग जय जय कार करते हैं।

वहीं, श्रद्धालु रानी वर्मन ने बताया कि वैसे तो मैं वाराणसी (Varanasi) की रहने वाली हूं। अभी मैं ऑस्ट्रेलिया में रहती हूं। उन्होंने कहा कि आज मैंने सुना कि यहां नाम बताया नाग नथैला लीला होने वाला है बचपन में इसे देखा था उसके लगभग 30 साल बाद पूरा इसे देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सिर्फ इस लीला को देखने के लिए मैं यहां पर आई हूं। उन्होंने बताया कि यहां आने के बाद सब अपना सा लगता है। उन्होंने कहा कि विश्व में ऐसी लीला और कहीं भी नहीं होती। लोग कुछ क्षण की लीला देखने के लिए कई घंटे तक इंतजार करते हैं। उन्होंने नाग नथैया लीला के बारे में बहुत सुना था और पहली बार इसे देखने पहुंचीं। यहां श्रद्धालुओं का उत्साह देखकर वह अभिभूत हो गईं। उन्होंने कहा कि लीला के दौरान कुछ पलों के लिए ऐसा प्रतीत हुआ, मानो भगवान श्रीकृष्ण सचमुच उनके सामने प्रकट हो गए हों। यह बेहद अद्भुत और अलौकिक अनुभव है। ऐसी लीला का दृश्य विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलता।

वही लीला देखने पहुंचे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (Varanasi) ने बातचीत के दौरान बताया कि यह गोस्वामी तुलसीदास द्वारा 500 वर्ष पूर्व लीला प्रारंभ कराई गई थी। यहां पर आज नाग नथैया का लीला हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस लीला में हम लोग हर साल सहभागी करते हैं। संकट मोचन महंत की कृपा से आज भी यह लीला यहां पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम सबके काशी के राजा भी यह लीला को देखने पहुंचते हैं।

गोस्वामी तुलसीदास ने शुरू की थी लीला की परंपरा

संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो। विश्वम्भरनाथ मिश्र (Varanasi)के अनुसार, लगभग 500 वर्ष पूर्व गोस्वामी तुलसीदास ने इसी तट पर श्रीकृष्ण की इस लीला का शुभारंभ किया था। तब से यह परंपरा अनवरत चली आ रही है। नाग नथैया लीला आज विश्वभर में प्रसिद्ध है और काशी की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है।

ये भी पढ़े:- गंगा घाटों पर वेदियों के नाम पर कब्जे की होड़

उन्होंने बताया कि द्वापर युग में यमुना (Varanasi) का जल कालिया नाग के विष से दूषित हो गया था। तब भगवान श्रीकृष्ण ने कालिया नाग का वध नहीं किया, बल्कि उसका मर्दन कर उसे यमुना छोड़कर जाने का आदेश दिया था। नाग नथैया लीला इसी पौराणिक प्रसंग को जीवंत करती है।

Previous Post

Varanasi: गंगा घाटों पर वेदियों के नाम पर कब्जे की होड़, पुलिस लाइन और UPP समेत कई विभागों के नाम लिखकर घेरी जा रही जगह

Next Post

Sonbhadra: महिला थाना के सामने लगी आग, जूता-चप्पल की दुकान भी आई चपेट में, करीब 10 लाख रुपये के नुकसान की आशंका

Next Post
sonbhadra

Sonbhadra: महिला थाना के सामने लगी आग, जूता-चप्पल की दुकान भी आई चपेट में, करीब 10 लाख रुपये के नुकसान की आशंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Sonbhadra: महिला थाना के सामने लगी आग, जूता-चप्पल की दुकान भी आई चपेट में, करीब 10 लाख रुपये के नुकसान की आशंका
  • Varanasi: काशी में जीवंत हुआ द्वापर युग, कालिया नाग के फन पर सवार होकर निकले कन्हैया
  • Varanasi: गंगा घाटों पर वेदियों के नाम पर कब्जे की होड़, पुलिस लाइन और UPP समेत कई विभागों के नाम लिखकर घेरी जा रही जगह
  • Varanasi: रामनगर में तेज रफ्तार बस ने अर्टिगा कार में मारी टक्कर, दोनों पक्ष पहुंचे थाने
  • Varanasi: तुलसी घाट पर आज कालिया नाग का मानमर्दन करेंगे कान्हा, शाम 4:40 बजे गंगा में लगाएंगे छलांग
  • Varanasi: नहाय-खाय से शुरू हुआ महापर्व डाला छठ, काशी में उमड़ेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु
  • Sonbhadra में कार-टीपर की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, जिंदा जलने से बचे युवक, धू-धू कर जल उठे दोनों वाहन
  • Sonbhadra: सीएससी आईडी के जरिए लाखों की साइबर ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
  • Varanasi: छठ पूजा की तैयारियों का नगर आयुक्त ने लिया जायजा, घाटों पर बनेंगे 200 अस्थायी चेंजिंग रूम
  • Varanasi: कोर्ट सर्वे से पहले ही दुकानदारों को हटाने पहुंचा नगर निगम? बेनियाबाग में 50 दुकानदारों ने लगाया ताला

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Sonbhadra: महिला थाना के सामने लगी आग, जूता-चप्पल की दुकान भी आई चपेट में, करीब 10 लाख रुपये के नुकसान की आशंका
  • Varanasi: काशी में जीवंत हुआ द्वापर युग, कालिया नाग के फन पर सवार होकर निकले कन्हैया
  • Varanasi: गंगा घाटों पर वेदियों के नाम पर कब्जे की होड़, पुलिस लाइन और UPP समेत कई विभागों के नाम लिखकर घेरी जा रही जगह
  • Varanasi: रामनगर में तेज रफ्तार बस ने अर्टिगा कार में मारी टक्कर, दोनों पक्ष पहुंचे थाने
  • Varanasi: तुलसी घाट पर आज कालिया नाग का मानमर्दन करेंगे कान्हा, शाम 4:40 बजे गंगा में लगाएंगे छलांग
  • Privacy Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव