• About Us
  • EPaper
  • Privacy Policy
    • Privacy Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Friday, November 13, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Varanasi: नहाय-खाय से शुरू हुआ महापर्व डाला छठ, काशी में उमड़ेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु

by Jansandesh Times
November 13, 2026
in वाराणसी
1
varanasi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Table of Contents

अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नॉर्वे और दुबई से 20 से अधिक परिवार पहुंचे वाराणसी; 84 घाटों और तीन किलोमीटर लंबे कच्चे घाटों पर तैयारियां तेज, पांच हजार स्वयंसेवक संभालेंगे व्यवस्था

Varanasi: भगवान सूर्य की आराधना का चार दिवसीय महापर्व डाला छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। छठ पूजा को लेकर काशी के गंगा घाटों, कुंडों और तालाबों के किनारे तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर वेदियां बनाई जा रही हैं, महिलाएं और पुरुष 84 घाटों पर बेदी बनना प्रारंभ कर दिए हैं। स्थान छेकना इस पूजा का एक अहम कड़ी होती है। वहीं पूजा समितियां और जिला प्रशासन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कार्तिक मास में गंगा स्नान और दान का पुण्य लाभ लेने के साथ छठ पूजा करने के लिए अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नॉर्वे और दुबई से कुछ परिवार पहुंच चुके हैं तो वहीं कुछ आज शाम तक पहुंच जाएंगे बता दे की 20 से अधिक परिवार वाराणसी पहुंच रहे हैं। इसके अलावा बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों से भी श्रद्धालु काशी आएंगे। पांच हजार से अधिक श्रद्धालु अपने रिश्तेदारों, परिचितों और शहर के विभिन्न आश्रमों में ठहरे हुए हैं।

डाला छठ का मुख्य अनुष्ठान 15 और 16 नवंबर को संपन्न होगा। चार दिवसीय पर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय से शुरू हो चुका है। (Varanasi) शनिवार को खरना, रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। पर्व को लेकर शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल बनने लगा है।

84 घाटों और तीन किलोमीटर लंबे कच्चे घाटों पर होंगी व्यवस्थाएं

छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पूजा समितियां (Varanasi) 84 गंगा घाटों के साथ ही करीब तीन किलोमीटर लंबे कच्चे घाटों पर व्यवस्थाएं संभालेंगी। श्रद्धालुओं की सहायता और सुरक्षा के लिए लगभग पांच हजार स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी। घाटों पर पूजा के लिए वेदियां बनाई जा रही हैं। गंगा किनारे श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बालू से घाटों को समतल करने और बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

भोजपुरी समाज काशी (Varanasi) के अध्यक्ष सोमनाथ ओझा और सचिव अशोक पांडेय ने बताया कि विश्वसुंदरी पुल से रविदास घाट तक करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में कच्चे घाट तैयार किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बोरियों में बालू भरकर घाटों पर व्यवस्था बनाई जा रही है। सभी घाटों पर समिति के सदस्य स्वयंसेवक के रूप में तैनात रहेंगे। देव दीपावली से जुड़ी कुछ समितियां भी नमो घाट से अस्सी घाट तक व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगी।

बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से आएंगे श्रद्धालु

काशी में छठ पूजा करने के लिए विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। भोजपुरी समाज काशी के सचिव अशोक पांडेय ने बताया कि बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों से श्रद्धालु काशी में छठ मनाने आएंगे। इनमें कई परिवार अपने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां ठहरेंगे, जबकि कुछ श्रद्धालुओं ने शहर के विभिन्न आश्रमों में कमरे बुक कराए हैं। विदेशों से भी 20 से अधिक परिवार छठ पूजा और गंगा स्नान के लिए वाराणसी पहुंच रहे हैं।

काशी (Varanasi) में छठ पूजा के साथ गंगा स्नान और दान की धार्मिक परंपरा का विशेष महत्व है। ऐसे में पर्व के दौरान घाटों पर स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ बाहरी राज्यों और विदेशों से आए परिवारों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रहेगी।

Varanasi: नहाय-खाय से शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

डाला छठ के पहले दिन शुक्रवार को व्रती महिलाएं स्नान कर शुद्धता के साथ लौकी-भात का सेवन करेंगी। इसके साथ ही चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत होगी। दूसरे दिन शनिवार यानी 14 नवंबर को खरना होगा। इस दिन व्रती महिलाएं दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को गुड़ की खीर सहित प्रसाद ग्रहण करेंगी। खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़े:- Sonbhadra में कार-टीपर की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग

तीसरे दिन रविवार 15 नवंबर को व्रती महिलाएं गंगा घाटों (Varanasi), कुंडों और तालाबों के किनारे पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देंगी। चौथे और अंतिम दिन सोमवार 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। इस दौरान परिवार के सदस्य भी पूजा में शामिल होकर भगवान सूर्य और छठी मइया से सुख-समृद्धि व परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे।

वरुणा घाट पर पांच क्विंटल फल बांटने की तैयारी

वरुणा घाट (Varanasi) पर भी छठ पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। यहां आकर्षक सजावट के साथ दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। श्री हनुमान मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर गरीब परिवारों को पांच प्रकार के फल वितरित किए जाएंगे। इसके लिए पांच क्विंटल फल की व्यवस्था की गई है। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

चार दिवसीय डाला छठ महापर्व को लेकर काशी के घाटों पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गंगा (Varanasi)  किनारे सूर्य उपासना, लोकगीतों और पारंपरिक अनुष्ठानों के बीच छठ पूजा का उत्सव श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा।

Previous Post

Sonbhadra में कार-टीपर की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, जिंदा जलने से बचे युवक, धू-धू कर जल उठे दोनों वाहन

Next Post

Varanasi: तुलसी घाट पर आज कालिया नाग का मानमर्दन करेंगे कान्हा, शाम 4:40 बजे गंगा में लगाएंगे छलांग

Next Post
varanasi

Varanasi: तुलसी घाट पर आज कालिया नाग का मानमर्दन करेंगे कान्हा, शाम 4:40 बजे गंगा में लगाएंगे छलांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: गंगा घाटों पर वेदियों के नाम पर कब्जे की होड़, पुलिस लाइन और UPP समेत कई विभागों के नाम लिखकर घेरी जा रही जगह
  • Varanasi: रामनगर में तेज रफ्तार बस ने अर्टिगा कार में मारी टक्कर, दोनों पक्ष पहुंचे थाने
  • Varanasi: तुलसी घाट पर आज कालिया नाग का मानमर्दन करेंगे कान्हा, शाम 4:40 बजे गंगा में लगाएंगे छलांग
  • Varanasi: नहाय-खाय से शुरू हुआ महापर्व डाला छठ, काशी में उमड़ेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु
  • Sonbhadra में कार-टीपर की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, जिंदा जलने से बचे युवक, धू-धू कर जल उठे दोनों वाहन
  • Sonbhadra: सीएससी आईडी के जरिए लाखों की साइबर ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
  • Varanasi: छठ पूजा की तैयारियों का नगर आयुक्त ने लिया जायजा, घाटों पर बनेंगे 200 अस्थायी चेंजिंग रूम
  • Varanasi: कोर्ट सर्वे से पहले ही दुकानदारों को हटाने पहुंचा नगर निगम? बेनियाबाग में 50 दुकानदारों ने लगाया ताला
  • Sonbhadra में सवारियों से भरी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, चालक समेत दर्जनों घायल
  • Sonbhadra: बिना पूछे बनाया जिला कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा नेत्री ने पद से दिया इस्तीफा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: गंगा घाटों पर वेदियों के नाम पर कब्जे की होड़, पुलिस लाइन और UPP समेत कई विभागों के नाम लिखकर घेरी जा रही जगह
  • Varanasi: रामनगर में तेज रफ्तार बस ने अर्टिगा कार में मारी टक्कर, दोनों पक्ष पहुंचे थाने
  • Varanasi: तुलसी घाट पर आज कालिया नाग का मानमर्दन करेंगे कान्हा, शाम 4:40 बजे गंगा में लगाएंगे छलांग
  • Varanasi: नहाय-खाय से शुरू हुआ महापर्व डाला छठ, काशी में उमड़ेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु
  • Sonbhadra में कार-टीपर की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, जिंदा जलने से बचे युवक, धू-धू कर जल उठे दोनों वाहन
  • Privacy Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव