• Web Story
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में कार्यशाला का हुआ आयोजन

by Lucknow Tutorial Team
April 18, 2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में कार्यशाला का हुआ आयोजन
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा नवीन शिक्षा नीति 2020 के सापेक्ष्य पाठ्यक्रम का पुनरीक्षण करने हेतु कार्यशाला का आयोजन

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा नवीन शिक्षा नीति 2020 के सापेक्ष्य पाठ्यक्रम का पुनरीक्षण करने की दृष्टि से केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गोमती नगर, लखनऊ में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के प्रतिभागियों द्वारा विचार व्यक्त करने के बाद अपर मुख्य सचिव, दीपक कुमार ने कहा कि संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा-06 में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए तीन माह का ब्रिज कोर्स रेडीनेस प्रोग्राम के रूप में तय किये जाने की आवश्यकता हैं। विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाओं की व्यवस्था उपयोगी होगी, इन कक्षाओं में आडियो-विजुअल सुविधाएं शासन की ओर से उपलब्ध करायी जा सकती हैं।
अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार द्वारा निर्णय लिया गया कि दो माह में तीन बैठके करके पाठ्यक्रम एवं पाठ्यवस्तु को अन्तिम रूप दिया जायेगा। एतदर्थ प्रो० सर्वनारायण झा निदेशक, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, लखनऊ की अध्यक्षता में विशेषज्ञों की एक समिति बनायी जायेगी जो 15 दिन में एक बार कार्यशाला का आयोजन कर अन्तिम रूपरेखा का निर्धारण करेंगी। विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा जी०एस० नवीन कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि भारत वर्ष की क्लासिकल भाषाओं का शिक्षण भी किया जाये तो अन्य प्रदेशों में जाकर रोजगार करने वाले छात्रों को सुविधा होगी। कार्यशाला में निदेशक, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गोमती नगर, लखनऊ प्रो० सर्वनारायण झा ने संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में संचालित प्रथमा से उत्तर मध्यमा स्तर तक के पाठ्यक्रम के संबध में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दो बातों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी कि प्राचीन ज्ञान, परम्परा का संरक्षण, सम्प्रेषण एवं संवर्द्धन हो तथा पाठ्यक्रमों की आधुनिक समय में प्रासंगिकता बनी रहे एवं पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति भी मिले। निदेशक, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, लखनऊ प्रो० सर्वनारायण झा ने सुझाव दिया कि कार्यरत अध्यापकों के भाषायी कौशल को विकसित करने के लिए पुर्न: बौधात्मक प्रशिक्षण की आवश्यकता हैं जिसमें उनका प्रशिक्षण लिखित एवं मौखिक दोनो प्रकार से हो तथा उर्त्तीण होना अनिवार्य रखा जाये ताकि वह गुणवत्ता पूर्ण पठ्न-पाठन कर सकें। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, लखनऊ के सचिव राधाकृष्ण तिवारी ने कार्यशाला के प्रतिभागियों को अवगत कराया कि कक्षा 06 में प्रवेश लेने वाले छात्रों का भाषाई आधार संस्कृत के क्षेत्र में कमजोर होने के कारण उन्हें कठिनाई होती हैं। सम्प्रति बोर्ड द्वारा प्रत्येक विषय के लिए पुस्तकों के रूप में विषय सामग्री की उपलब्धता पर्याप्त नही हैं। इसलिए कक्षा के अनुरूप निर्धारित अंश मोटे-मोटे से लेकर पुस्तक का रूप दिये जाने से छात्रों को पढ़ने, समझने व स्व:मूल्यांकन में सुविधा होगी।
सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रो० राम किशोर त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शास्त्र शिक्षण को बहुत आधुनिक बनाने की आवश्यकता नही हैं अन्यथा सामान्यीकरण से मूल तत्व समाप्त होने की सम्भावना बढ़ जाएगी।
श्रीशारदा संस्कृत महाविद्यालय, लखनऊ के प्राचार्य पंचानन्द झा ने इस बात पर बल दिया कि पाठ्यक्रम छात्रपरक एवं शास्त्रपरक रखने की आवश्यकता हैं । अंग्रेजी जैसे विषय को विद्यार्थियों के लिये ऐच्छिक रूप में रखा जाये तथा विद्यालयों में अध्यापको की कमी के लिये स्वीकृत पदों की संख्या बढाने की आवश्यकता हैं। यदि प्रथमा स्तर के पूर्व मध्यमा स्तर के एवं उत्तर मध्यमा स्तर के विद्यालयों के लिये स्वीकृत सभी पदों को विद्यालय के लिये स्वीकृत कर दिया जाये तो सभी विषयों के अध्यापक वहां उपलब्ध हो सकेंगे। कार्यशाला में 30 विशेषज्ञों ने प्रतिभाग कर अपने विचारो से लाभान्वित किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ के सचिव राधाकृष्ण तिवारी के कृतज्ञता ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

sudha jaiswal

Related Posts:

  • gulab
    15 जनपदों में नवीन आवासीय राजकीय संस्कृत माध्यमिक…
  • madhymik
    उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का…
  • unnamed (1)
    बीबीएयू में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तृतीय वर्षगाँठ…
  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • IMG-20230627-WA0015 (1)
    दिव्यांगजन मंत्री की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी…
  • cms
    आईएससी एवं आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में सीएमएस के टॉपर…
Tags: अपर मुख्य सचिव
Previous Post

Varanasi Mayor Election: टिकट न मिलने पर बसपा कार्यकर्ता ने पार्टी से दिया इस्तीफा, पदाधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

Next Post

Nikay Chunav: नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटे संगठन के लोग, टिकट बंटवारे से हैं खफा

Next Post
Nikay Chunav: रामनगर सहित अन्य क्षेत्रों का विलय कहीं बिगाड़ न दे गणित

Nikay Chunav: नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटे संगठन के लोग, टिकट बंटवारे से हैं खफा

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.