• Web Story
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल फैशन

कच्चा दूध चेहरे पर ऐसे करें इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे

by sudha jaiswal
July 21, 2026
in फैशन, लाइफस्टाइल
0
कच्चा दूध चेहरे पर ऐसे करें इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कच्चा दूध आपको अंद्रूनी ताकत देने के अलावा बाहरी इस्तेमाल से भी फायदे पहुंचा सकता है

चेहरे के लिए घरेलू नुस्खे बेहद फायदेमंद माने जाते हैं, इनका इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है।इनमें से  दूध आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, क्योंकि यह विटामिन, बायोटिन, पोटेशियम, कैल्शियम, लैक्टिक एसिड, मैग्नीशियम, सेलेनियम और प्रोटीन से भरपूर होता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा दूध आपकी त्वचा के लिए भी चमत्कार कर सकता है। जी आप सही पढ़ रहे हैं। कच्चा दूध आपको अंद्रूनी ताकत देने के अलावा बाहरी इस्तेमाल से भी फायदे पहुंचा सकता है।

कच्चा दूध

जवां और चमकती त्वचा के लिए कच्चा दूध एक उत्तम घरेलू उपचार है, जिसके कई कारण हैं। यह पर्यावरण में मौजूज फ्री रैडिकल्स से त्वचा को बचाने में मदद करता है, दाग-धब्बे और निशान मिटाता है, आपकी त्वचा को उज्ज्वल बनाकर, हाईड्रेट करता है।

इसके अलावा झुर्रियां, बारीक रेखाएं और एजिंग की प्रक्रिया को भी धीमी करता है। साथ ही त्वचा की लोच को भी बढ़ावा देता है। चलिए जानत हैं कच्चे दूध के इस्तेमाल के तरीके और फायदे के बारे में-

कच्चे दूध का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं–

1. कच्चा दूध फेस मॉइस्चराइजर के रूप में

कच्चा दूध विटामिन ए, डी, बी6, बी12, बायोटिन, कैल्शियम, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो इसे आपकी त्वचा को पोषण देने के लिए सबसे अच्छा उत्पाद बनाता है। कच्चे दूध के ये गुण आपकी त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज़ कर सकते हैं, जिससे आपको रूखेपन और खुजली की समस्या को हल करने में भी मदद मिल सकती है।

फेस पैक बनाने का तरीका–

स्टेप 1: दो से तीन बड़े चम्मच ठंडा कच्चा दूध लें, उसमें आधा बड़ा चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं और इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।

स्टेप 2: कॉटन बॉल की मदद से इस मिश्रण को चेहरे और होंठों पर लगाएं और 20-30 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

इस पैर की मदद से आपकी त्वचा चिकनी और चमकदार होगी। साथ ही आपकी त्वचा में दिन भर नमी बनी रहेगी।

2. कच्चे दूध को फेशियल क्लींजर की तरह इस्तेमाल करें

मेकअप, डेड स्किन सेल्स, तेल, गंदगी और अन्य प्रकार की अशुद्धियों को हटाने के लिए क्लींजर के रूप में भी कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। रॉ मिल्क फेस क्लींजर का उपयोग करना एक अद्भुत विकल्प है जिसे बनाना भी बेहद आसान है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि कच्चे दूध का क्लीन्ज़र प्राकृतिक है और इसके कोई साइड-इफ़ेक्ट भी नहीं है।

कच्चे दूध के फेस क्लींजर के उपयोग करने का तरीका–

स्टेप 1: दो बड़े चम्मच कच्चे दूध का लें और इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें।

स्टेप 2: अब इसमें एक कॉटन बॉल डुबोएं और धीरे से दूध को अपने चेहरे और गर्दन पर रगड़ें।

स्टेप 3: आखिर में अपने चेहरे को पानी से धो लें।

3. कच्चे दूध का फेस मास्क

कच्चे दूध के फेस मास्क का उपयोग करने से आपकी त्वचा को बहुत लाभ होता है और यह सबसे सरल, आसान और प्रभावी समाधानों में से एक है। कच्चा दूध विटामिन बी, कैल्शियम, अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। कुल मिलाकर, यह डार्क स्पॉट और पैच को साफ करने में मदद करता है, टैनिंग, मुंहासों को ठीक करता है और झुर्रियों, त्वचा की क्षति और महीन रेखाओं को कम करता है।

कच्चे दूध का फेस मास्क बनाने का तरीका–

स्टेप 1: दो बड़े चम्मच कच्चे दूध का लें और इसे मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर अपनी त्वचा पर लगाएं।

स्टेप 2: इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं, दो मिनट तक मसाज करें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।

स्टेप 3: अब अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

4. कच्चे दूध से एक्सफोलिएटिंग स्क्रब

कच्चे दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड और प्रोटीन एक्सफोलिएटिंग और हाइड्रेटिंग एजेंट के रूप में अच्छी तरह से काम करते हैं। कच्चे दूध का स्क्रब डेड स्किन सेल्स को हटाने, त्वचा की रंगत को हल्का करने और ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को हटाने में सहायक होता है।

ऐसे बनाएं एक्सफोलिएशन के लिए कच्चे दूध का स्क्रब–

स्टेप 1: दो बड़े चम्मच कच्चे दूध में एक बड़ा चम्मच चीनी और 1 बड़ा चम्मच बेसन मिलाकर इसका पेस्ट बना लें।

स्टेप 2: 10 मिनट के लिए इस पेस्ट का अपनी त्वचा पर मालिश करें और धोने से पहले 10 मिनट के लिए छोड़ दें।

स्टेप 3: ठंडे पानी से चेहरा अच्छी तरह साफ कर लें। यहां ध्यान देने वाली बात है कि अगर आपके चेहरे पर पहले से किसी तरह की कोई परेशानी है या फिर आपको इनमें से किसी चीज से एलर्जी है तो इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। 

Anupama Dubey

Related Posts:

  • 1161116-untitled1123
    बढ़ती उम्र में स्किन को रखना है हेल्दी तो अपनी डाइट…
  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • dry fruits
    महिलाएं: नट्स की प्रचुर मात्रा रोजाना खायें, दिन भर…
  • 21-1429612376-guava-leaves123
    त्वचा और बालों की समस्या से है परेशान तो अमरूद के…
  • Banaras News
    Cyber Fraud: इस खूबसूरत डीपी वाली लड़की से बचके रहना बबुआ !
  • 2018_7image_14_46_171917840whitecheesehealthbenifi-ll123456789
    कच्चा पनीर खाने के है कई फायदे वेट लॉस से लेकर…
Tags: कच्चे दूध का इस्तेमालकच्चे दूध का करें चेहरे के लिए इस्तेमाललाइफस्टाइल
Previous Post

Sexual Harassment: शादी का झांसा देकर युवती का किया यौन उत्पीड़न, बंधक बनाकर मांगे 50 हजार, मुकदमा दर्ज

Next Post

भगवान विष्णु के वैकुण्ठ धाम के द्वारपालों जय-विजय को मिला श्राप तथा उनके पुनर्जन्म

Next Post
भगवान विष्णु के वैकुण्ठ धाम के द्वारपालों जय-विजय को मिला श्राप तथा उनके पुनर्जन्म

भगवान विष्णु के वैकुण्ठ धाम के द्वारपालों जय-विजय को मिला श्राप तथा उनके पुनर्जन्म

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.