• Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home धर्म कर्म

तीन सौ साल पुराना है प्रहलादघाट की नृसिंह लीला का इतिहास

by Abhishek Seth
May 1, 2023
in धर्म कर्म, वाराणसी
0
तीन सौ साल पुराना है प्रहलादघाट की नृसिंह लीला का इतिहास
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • पुष्कर से आये साधुओं की टोली करती थी लीला
  • प्रहलादघाट गंगा तट पर होगी पांच दिवसीय नृसिंह लीला
  • अभीष्ट प्राप्ति व शत्रु शमन के लिए होती है भगवान नृसिंह की पूजा
  • पूजा-अर्चना से होता है समस्त बाधाओं का शमन

राधेश्याम कमल

वाराणसी। काशी में गंगा तट पर सिर्फ दो ही लीलाएं होती है। इनमें पहला तुलसीघाट का प्रसिद्ध नागनथैया की लीला होती है जिसमें लाखों की भीड़ जुटती है। दूसरी गंगा तट पर होने वाली प्रहलादघाट की प्रसिद्ध नृसिंह लीला है। इस लीला को भी देखने के लिए हजारों की भीड़ घाट पर उमड़ती है। घाट पर यह लीला पांच दिनों तक चलती है। यह लीला एक मई 2023 से शुरू होने जा रही है। इसमें पहले दिन एक मई को क्षीरसागर की झांकी व जय-विजय को श्राप, व हिरण्यकश्यप व हिरणाक्षय का जन्म, दो मई को भगवान वाराह का अवतार, हिरणाक्षय का वध, भक्त प्रहलाद का जन्म, 3 मई को भक्त प्रहलाद को शिक्षा व हिरण्यकश्यप द्वारा अनेक दंड, 4 मई को भगवान नृसिंह का अवतार व हिरण्यकश्यप का वध की लीला होगी। हिरण्यकश्यप वध व नृसिंह भगवान का अवतार की लीला में घाट पर रंगीन कागजों से विशाल खम्भा बनाया जाता है। निर्धारित समय में नृसिंह भगवान उस खम्भे को फाड़ कर प्रगट होकर हिरण्कश्यप का वध कर भक्त प्रहलाद की रक्षा करते हैं।

इस दौरान घाट पर भारी जयघोष भी होता है। घाट की सीढ़ियों के अलावा नावों व बजड़ों पर बैठ कर लोग इस लीला का अवलोकन करते हैं। प्रहलादघाट पर होने वाली नृसिंह लीला का इतिहास काफी प्राचीन है। लीला की संवाद की कापी में इस लीला के संवंत 1045 में संकलित करने का उल्लेख है। कुछ लोग इस लीला को तीन सौ साल पुराना मानते हैं। बुर्जुगों की मानें, तो पुष्कर से आये साधुओं की टोली प्रहलादघाट पर एक माह तक ठहर कर नृसिंह लीला का आयोजन करती थे। इसके बाद वे पुष्कर लौट जाते थे। यह सिलसिला काफी वर्षों तक चला। बाद में यहां के काफी लोगों ने इस लीला को अपने नेतृत्व में करना शुरू किया। पहले इस लीला से स्व. पं. कृपाराम उपाध्याय, लल्लन सिन्हा, कृष्णचन्द्र शुक्ल, देवनारायण पांडेय जुड़े रहे। स्व. पं. कृपाराम उपाध्याय कई वर्षों तक नृसिंह भगवान बनते रहे। प्रहलादघाट पर नृसिंह भगवान का भव्य मंदिर भी है जिसमें उनकी विशाल मूर्ति है। इस मंदिर के पुजारी पं. रमेश तिवारी हैं। यह मंदिर अपने आप में अनूठा है।

नृसिंह लीला समिति के अध्यक्ष मोहित उपाध्याय ने बताया कि इस बार भी लीला को लेकर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस बार राजकुमार त्रिपाठी (नृसिंह भगवान), अनुराग पांडेय (प्रहलाद), प्रदीप साहनी (हिरण्यकश्यप) बनेंगे। समिति में बद््री शर्मा व अजय मिश्र (उपाध्यक्ष), राजकिशोर पांडेय (कोषाध्यक्ष), राजेश विश्वकर्मा, अभिजीत भारद्वाज (महामंत्री) राजकुमार त्रिपाठी (व्यास) हैं।

भगवान श्रीनृसिंह का चार को मनाया जायेगा प्राकट्योत्सव

भारतीय संस्कृति के हिंदू सनातन धर्म में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करके व्रत-उपवास रखने की धार्मिक व पौराणिक मान्यता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन भगवान श्रीनृसिंह का प्राकट्य महोत्सव मनाने की धार्मिक व पौराणिक मान्यता है। प्रख्यात ज्योतिशीविद् पं. विमल जैन के मुताबिक इस बार भगवान नृसिंह जयंती 4 मई गुरुवार को मनायी जायेगी। वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 3 मई बुधवार को अर्धरात्रि में 11.50 मिनट पर लगेगी जो कि 4 मई गुरुवार की रात्रि 9.35 मिनट तक रहेगी। ग्रहों के शुभ संयोग में भगवान नृसिंह की पूजा-अर्चना की जायेगी। आज के दिन श्री नृसिंह भगवान का व्रत-उपवास रख कर पूजा-अर्चना करने से शत्रुओं पर विजय के साथ ही सुख-समृद्धि व वैभव की प्राप्ति होती है।

नृसिंह भगवान की कैसे करें पूजा

ज्योतिषविद् पं. विमल जैन के मुताबिक इस दिन प्रात:काल ब्रह्म मुहुर्त में अपने समस्त दैनिक कृत्यों से निवृत्त होकर अपने आराध्य देवी-देवताओं की पूजा अर्चना के पश्चात नृसिंह भगवान के व्रत का संकल्प लेना चाहिए। लकड़ी की नवीन चौकी पर लाल या पीला रेशमी वस्त्र बिछा कर श्री नृसिंह भगवान की मूर्ति को स्थापित कर उनका शृंगार करके मध्याह्न काल में पूजा-अर्चना करने का विधान है। कहीं-कहीं पर संध्या काल में भी भगवान नृसिंह की जयंती मनायी जाती है। नृसिंह भगवान को ऋतुफल, नैवेद्य, विभिन्न प्रकार के मिष्ठान्न आदि अर्पित करके धूप-दीप से पूजा अर्चना करनी चाहिए। नृसिंह भगवान के प्रतिष्ठित मंदिर में पूजा-अर्चना करने की विशेष महिमा है। इस दिन ब्राह्मणों को यथा शक्ति नूतन वस्त्र, स्वर्ण, गौ व तिल तथा अन्य उपयोगी वस्तुओं का दान करना चाहिए।

Related Posts:

  • Sawan First Somvar
    Sawan First Somvar : सावन का पहला सोमवार आज, बाबा…
  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • Mankameshwar Temple
    Mankameshwar Temple: प्रयागराज के इस मंदिर में लगती…
  • Heavy Rain
    PM Modi Kashi Visit: पीएम मोदी ने काशी समेत…
  • main-qimg-30467d534395d27f00535e6ab70f00d1-lq123
    समुद्र मंथन से प्राप्त 14 रत्नों के नाम के नाम तथा…
  • Rathyatra Mela
    Rathyatra Mela 2023 : डोली पर सवार होकर मनफेर के लिए…
Tags: narsingh leela
Previous Post

मजदूर दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने श्रमिकों की आवाज़ की बुलंद

Next Post

डीआरएम ने किया लखनऊ-रायबरेली-ऊँचाहार-जंघई-प्रतापगढ़ रेलखंड का निरीक्षण

Next Post
डीआरएम ने किया लखनऊ-रायबरेली-ऊँचाहार-जंघई-प्रतापगढ़ रेलखंड का निरीक्षण

डीआरएम ने किया लखनऊ-रायबरेली-ऊँचाहार-जंघई-प्रतापगढ़ रेलखंड का निरीक्षण

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.